EPaper Join LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

सुनारा-कुंडी- अंदरौंद संपर्क मार्ग पर कार के गहरी खाई में गिरने से चालक की मौत
  • 151049876 - RATTAN CHAND 0 0
    11 Jan 2025 19:16 PM



हिमाचल चंबा। उपतहसील धरवाला के अंर्तगत सुनारा-कुंडी- अंदरौंद संपर्क मार्ग पर आल्टो कार के करीब चार सौ मीटर गहरी खाई में जा गिरने से चालक की मौत हो गई। कार में एक ही व्यक्ति सवार था। मृतक की पहचान अनुज कुमार पुत्र सोरमा वासी गांव अंदरौंद के तौर पर की गई है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर दुर्घटना के कारणों की जांच आरंभ कर दी है। जानकारी के अनुसार अंदरौंद गांव का अनुज कुमार गत देर रात अपने भाई की बेटी को मेडिकल कालेज में एडमिट करवाने के बाद वापिस घर की ओर लौट रहा था। इसी दौरान घर से कुछ पीछे कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। अनुज कुमार की मौके पर ही मौत हो गई। शुक्रवार सवेरे चला जब लोगों ने खाई में कार को गिरा देखा। इस पर तुरंत घटना की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने परिजनों व ग्रामीणों के सहयोग से शव को खाई से उठाकर पोस्टमार्टम हेतु भिजवाया। इस संदर्भ में पुलिस थाना भरमौर में दुर्घटना का मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने मामले की जांच तेज कर दी है। उधर, डीएसपी हेडक्वार्टर चंबा जितेंद्र चौधरी ने सुनारा-कुंडी-अंदरौंद संपर्क मार्ग पर कार के गहरी खाई में गिरने से चालक की मौत होने की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि घटना को लेकर नियमानुसार आगामी कानूनी कार्रवाई अमल में लाने के साथ ही शव का पोस्टमार्टम करवाकर वारिसों के हवाले कर दिया है। रत्न चंद स्टेट इंचार्ज फास्ट न्यूज इंडिया हिमाचल 151049876



Subscriber

188812

No. of Visitors

FastMail

VARANASI - अमिताभ ठाकुर मामले में चौक पुलिस को फटकार     चंदौली - पुलिस चेकिंग देख पुल से गंगा में कूदे दो गो-तस्कर, एक की डूबने से मौत     VARANASI - एंटी रोमियो टीम ने दो महिलाओं को दबोचा     MAU - आपका एक कदम बचा सकता है किसी की जान     VARANASI - व्हाट्सएप चैट से खुलेगा कमीशन का खेल, एक मोबाइल से दिन में 10 बार हुई बातचीत     VARANASI - सीबीआई के रडार पर रेलवे अधिकारी     VARANASI - काशी विश्वनाथ धाम में नई व्यवस्था, मणिकर्णिका गली और गंगा द्वार से सीधे पहुंचेंगे गेट नंबर 4 तक