महाकुंभ को देखते हुए शहर में सवारी वाहनों का किराया सूची तय कर दी गई है। इसमें शहर और मुगलसराय समेत कुल 47 रूटों को शामिल किया गया हैं। इसमें ऑटो और ई-रिक्शा के लिए अलग-अलग किराया तय हुआ है। महाकुंभ को देखते हुए बीते सप्ताह संभागीय परिवहन विभाग, नगर निगम और ट्रैफिक विभाग के अधिकारियों ने संयुक्त बैठक की थी। जिसमें ऑटो और ई- रिक्शा के यूनियन के पदाधिकारियों को भी शामिल किया गया था। बैठक में सभी की सहमति से विभिन्न रूटों का किराया तय किया गया, जिसकी सूची जारी की गई है। नगर निगम को संबंधित किराया सूची स्टैंडों तथा सार्वजनिक स्थलों पर भी जारी कराएगा। साथ ही सवारी वाहनों के अंदर भी किराया सूची चस्पा करने का निर्देश है। जिससे आम लोगों से अधिक वसूली न हो सके। एआरटीओ (प्रशासन) सर्वेश चतुर्वेदी ने बताया कि महाकुंभ में आम लोगों को परेशान न हो इसका विशेष ध्यान दिया जा रहा है। ऑटो और ई-रिक्शा का किराया तय कर दिया गया है। जिससे कोई अधिक पैसा नहीं मांग सकता है।