श्रीकाशी विश्वनाथ मंदिर के गर्भगृह में महिला दर्शन के दौरान अरघे में गिर गई। उस समय शृंगार भोग आरती के लिए सफाई चल रही थी। सफाई कर रहे सेवादारों ने उन्हें उठाया। यह घटना तब हुई जब महाकुंभ को देखते हुए बाबा विश्वनाथ के स्पर्श दर्शन पर प्रतिबंध लगा है। शृंगार भोग आरती के लिए सफाई चल रही थी। इसी दौरान एक महिला गर्भगृह में घुस गई और उसने काशी विश्वनाथ को स्पर्श करने की कोशिश की। इसी दौरान वह अरघे में गिर गई। सफाई कर रहे सेवादारों ने उसे बाहर निकाला। मंदिर प्रशासन की ओर से बाबा के स्पर्श दर्शन पर महाकुंभ तक रोक लगाई गई है। केवल झांकी दर्शन ही हो रहा है। मामले में विश्वनाथ मंदिर के एसडीएम शंभू शरण ने बताया कि वह महिला बाबा के अरघे से जल लेने गई थी। मगर, उसके संतुलन बिगड़ने से गिर गई। वह मंदिर में स्वयं सेवा करती है। वह हुंडी गिनने में मदद करती है।