EPaper Join LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

चिश्तिया उर्स बड़ी शानो शौकत से मनाया गया
  • 151161313 - SHIVAM KUMAR GOSWAMI 0 0
    07 Jan 2025 17:11 PM



 भरथना/ इटावा । भरथना नगर में स्थित शेख का हाता में दरगाह बाबा खुशबू शाह बगिया वाले सैयद बाबा का कुल की फातिहा के साथ उर्स शरीफ 6 रजब को सम्पन्न हुआ। जिसमें आए जायरीनों ने देश में अमन चैन शान्ति और भाईचारे की दुआ मांगी। एक रोज सालाना उर्स मंगलवार को सुबह शुरू हुआ। लोगों ने बाबा की दरगाह पर अकीदत के फूल पेश कर खुशहाली की दुआ मांगी। कार्यक्रम की शुरुआत स्टेशन रोड से गागर चादर की महफिल से हुआ जिसके बाद कुल शरीफ की महफिल हुई। खादिम ताहिर खान एडवोकेट ने कहा कि बुजुर्गों की बारगाह से आपसी मेलमिलाप और भाईचारगी का संदेश मिलता है। हम सबका यह फर्ज बनता है कि इस संदेश को दूर-दूर तक फैलाया जाए, वही खादिम बिलाल मुसानी ने कहा कि इस्लाम हमेशा से भाईचारा, समानता और अमन की बात करता आया है और साथ मे बताया की दरगाह पर जाति, धर्म की सभी दीवारें ढह जाती हैं। यहां पहुंचने वाला न कोई हिंदू होता और न ही मुसलमान। मान्यता तो यहां तक है कि बाबा के दरबार में सच्चे मन से मांगी गई हर दुआ पूरी होती है।  10:30 मिनट पर कुल शरीफ हुआ उसके बाद तबरुक तकसीम कर उर्स मुक्कमल हुआ। इस मौके पर खादिम जुल्फिकार खान, मौलाना फहीम रजा, हाफिज अजीम साहब, खादिम अंसार अली, मो.बिलाल मुसानी (नगर अध्यक्ष भरथना) AIUMB, ताहिर खान(एडवोकेट), खादिम कुर्बान अली,राजू मुतवल्ली, नन्हे खा, रजब अली, नफीस अल्वी, सारिक अल्वी, लारा भाई, सभासद निहाललुद्दीन व तमाम जायरीन लोग मौजूद रहे। रिपोर्ट - रिपोर्टिंग इंचार्ज शिवम कुमार गोस्वामी 151161313 



Subscriber

188766

No. of Visitors

FastMail

वाराणसी - दिल्ली में खराब मौसम का असर, सुरक्षा कारणों से दो उड़ानें वाराणसी डायवर्ट     वाराणसी - पांच हजार करोड़ से काशी बनेगा सिटी इकोनॉमिक रीजन, कैंट से बाबतपुर तक होगा रोपवे का विस्तार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ धाम से मुखनिर्मालिका गौरी और मां विशालाक्षी शक्तिपीठ को भेजा गया उपहार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ मंदिर की पहली गंगा आरती छह बजे होगी शुरू, 45 मिनट चलेगी; ललिता घाट पर निहारेंगे लोग     चंदौली - गुब्बारे में हवा भरने वाले गैस सिलिंडर में हुआ ब्लास्ट, दो घायल     चंदौली - निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज का स्लैब गिरा, गुणवत्ता पर उठे सवाल, सपा सांसद का धरना