अमेरिका सिर्फ एक हफ्ते में परमाणु बम बना सकता है ईरान? अमेरिका का बड़ा दावा; ट्रंप की बढ़ी चिंता नई दिल्ली फ्री कश्मीर पोस्टर से खुला लश्कर की आतंकी साजिश का राज, कोलकाता से तमिलनाडु तक छापेमारी के बाद 8 गिरफ्तार बिहार बिहार के सभी सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेजों में अब होगी AI की पढ़ाई, लैब के लिए मिलेंगे 30 लाख रुपये नई दिल्ली अब किसानों को नहीं लगानी पड़ेगी लाइन, खाद-बीज और कीटनाशकों की होगी होम डिलीवरी नई दिल्ली भारतीय तेज गेंदबाजों के आगे साउथ अफ्रीका का आत्मसमर्पण, लगा तीसरा झटका नई दिल्ली पाकिस्तान के बाद बांग्लादेशी मॉड्यूल का पर्दाफाश, हाफिज सईद से संपर्क में रहा शब्बीर अहमद जम्मू-कश्मीर मारा गया एक और आतंकी, सैफुल्लाह सहित जैश के तीन दहशतगर्द ढेर; मुठभेड़ जारी
EPaper Join LogIn
अमेरिका - सिर्फ एक हफ्ते में परमाणु बम बना सकता है ईरान? अमेरिका का बड़ा दावा; ट्रंप की बढ़ी चिंता     नई दिल्ली - फ्री कश्मीर पोस्टर से खुला लश्कर की आतंकी साजिश का राज, कोलकाता से तमिलनाडु तक छापेमारी के बाद 8 गिरफ्तार     बिहार - बिहार के सभी सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेजों में अब होगी AI की पढ़ाई, लैब के लिए मिलेंगे 30 लाख रुपये     नई दिल्ली - अब किसानों को नहीं लगानी पड़ेगी लाइन, खाद-बीज और कीटनाशकों की होगी होम डिलीवरी     नई दिल्ली - भारतीय तेज गेंदबाजों के आगे साउथ अफ्रीका का आत्मसमर्पण, लगा तीसरा झटका     नई दिल्ली - पाकिस्तान के बाद बांग्लादेशी मॉड्यूल का पर्दाफाश, हाफिज सईद से संपर्क में रहा शब्बीर अहमद     जम्मू-कश्मीर - मारा गया एक और आतंकी, सैफुल्लाह सहित जैश के तीन दहशतगर्द ढेर; मुठभेड़ जारी    
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

क्या होता है धर्म इस सन्दर्भ में देवेन्द्र चतुर्वेदी महाराज ने बताया परिभाषा
  • 151114592 - DEVENDRA CHATURVEDI 0 0
    28 Dec 2024 16:50 PM

फ़ास्ट न्यूज़ इंडिया यूपी वाराणसी। धर्म शब्द को लेकर लोगों में रूढ़िवादिता का रुख प्राय: देखने को मिलता है। लोग धर्म के प्रति कट्टर होते हैं। उनके धर्म के विषय में कोई मज़ाक भी कर ले, तो मरने-मारने पर उतारू हो जाते हैं। परन्तु इसके विपरीत हकीकत कुछ और ही है। उनसे यदि पूछा जाए कि धर्म की परिभाषा क्या है, तो बगलें झाँकने लगते हैं। आज धर्म की सीमा पूजा-पाठ, नमाज, वर्त-रोज़े, हज तथा तीर्थयात्रा तक सिमटकर रह गई है। लोगों को वही धर्म नज़र आता है। उसे ही सब मानकर वह दूसरे लोगों के विरोधी हो जाते हैं और साप्रंदायिकता अलगाव तथा धार्मिक भेदभाव को जन्म दे देते हैं। एक शिशु को बड़े होने तक हर तरह के संस्कार सिखाए जाते हैं। उसे धार्मिक होना सिखाया जाता है। परन्तु धर्म का अर्थ कहीं पीछे छोड़ दिया जाता है। इस शब्द का अर्थ दिखने में जितना पेचीदा है, उतना ही सरल है। परेशानी में पड़े किसी मनुष्य की सहायता करना, दीन-दुखियों की सेवा करना, परोपकार करना, गरीब को खाना खिलाना, सत्य के मार्ग पर चलना, अन्याय का विरोध करना इत्यादि बातें ही मनुष्य का धर्म है। परन्तु हम जीवन में इस सबको छोड़कर बेकार के आंडबरों में पड़कर मानवता से विमुख हो रहे हैं।

मेरा मानना है, जो मनुष्य किसी असहाय को सिर्फ इसलिए छोड़कर आगे बढ़ जाता है कि यह मेरा काम नहीं है, मैं किसी मुसीबत में फंसना नहीं चाहता या मेरे पास समय नहीं है, वही मनुष्य अधर्मी कहलाने योग्य है। हम दस हट्टे-कट्टे लोगों को धर्म के नाम पर या दान के नाम पर कपड़े या भोजन बाँटते हैं और एक मुसीबत में पड़े व्यक्ति को छोड़कर निकल जाते हैं, तो यह धर्म नहीं है। ये अन्याय है और यही अधर्म है। मैंने सदैव ही धर्म के विषय में समझने का प्रयास किया और पाया कि असहायों की मदद करने में जो सच्चा सुख है, वह पुजा-पाठ, यात्रा तथा दान करने में नहीं है। महाभारत का युद्ध भी धर्म और अधर्म का युद्ध था। कौरवों ने जो किया वह न्यायसंगत नहीं था। पांडवों का राज्य हड़प लेना और उन्हें अपमानित तथा मारने का प्रयास करना भी अधर्म ही था। यही कारण था कि श्रीकृष्ण ने पांडवों का साथ दिया। उन्होंने धर्म की रक्षा की। परन्तु इसे किसी संप्रदाय से जोड़ना अनुचित है।

Subscriber

188551

No. of Visitors

FastMail