मध्य प्रदेश उज्जैन। उन्हेल (सतीश सोनी) भारतीय पत्रकार संघ एवं प्रेस क्लब द्वारा 1 वर्ष में द्वितीय बार दो दिवसीय स्वास्थ्य शिविर का पंच धाकड़ समाज धर्मशाला में आयोजित किया गया। जिसमें बड़ोदरा पारुल हॉस्पिटल से एक दर्जन से अधिक डॉक्टर की टीम द्वारा 1000 लोगों का प्राथमिक उपचार किया गया, साथ ही लंबी बीमारी से पीड़ित लोगों का दिनांक 29 दिसंबर को बडौदा पारुल हॉस्पिटल आने के लिए रजिस्ट्रेशन किया गया। मरीजों कोआने जाने के लिए हमेशा की तरह अपने नगर से ही बस की व्यवस्था रहेगी। इस आयोजन के शुभारंभ के पहले नगर परिषद अध्यक्ष शांतिलाल हल्कारा उपाध्यक्ष अखिलेश उपाध्याय मंडल अध्यक्ष राजकुमार जैन नंदराम धाकड़ नायब तहसीलदार रामविलास वाक्तलिया थाना प्रभारी अशोक शर्मा एवं प्रेस क्लब अध्यक्ष निर्मल सोलंकी की अध्यक्षता में किया गया साथ ही कृषि उपज मंडी सचिव मनोज खींची द्वारा डॉक्टर का स्वागत शाल श्रीफल से किया गया इसी प्रकार नगर परिषद अध्यक्ष की टीम द्वारा सभी पत्रकारो का भी स्वागत सम्मान किया गया। इस अवसर पर भारतीय पत्रकार संघ के प्रदेश अध्यक्ष धर्मेंद्र अग्निहोत्री जिला अध्यक्ष विजय नीमा दिनेश सोलंकी संजय कुंडल सतीश सोनी सूरजगोड चेनसिह रघुवंशी गोविंद सलित्रा दीपक पाल पदम मालवीय रोहित सांखला अविनाश उपाध्याय अतुल उपाध्याय नारायण सेक्वाडिया राहुल शर्मा पवन बंबोरिया आदि पत्रकारों सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित थे। देखे मध्य प्रदेश से स्टेट इंचार्ज कमल चौहान कि खास रिपोर्ट

20241222125057243716663.mp4
20241222125107967631516.mp4
20241222125117459674226.mp4
20241222125133144482713.mp4