EPaper Join LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

सरिया लेकर अयोध्या जा रही ट्रैक्टर-ट्राली पलटी, दो की मौत
  • 151171416 - AKANKSHA DUBEY 0 0
    08 Dec 2024 17:14 PM



फ़ास्ट न्यूज़ इंडिया बलरामपुर। तुलसीपुर रोड पर बेलहा मोड़ के पास शनिवार की शाम हादसा हो गया। सरिया लेकर अयोध्या जा रही ट्रैक्टर-ट्राली अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गई, इसमें बिहार निवासी दो लोगों की मौत हो गई। जबकि एक घायल हो गया। घायल को जिला मेमाेरियल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जिला अस्पताल में भर्ती घायल 31 वर्षीय मोहन माझी ने बताया कि वह बांथू थाना भगवानपुर जिला बैशाली बिहार का रहने वाला है। वह और उसके साथी उतरौला में सड़क बनाने वाले एक प्लांट पर काम करते हैं। तुलसीपुर से सरिया लादकर ट्रैक्टर ट्राली से वापस उतरौला जा रहे थे। बताया कि अन्य लोगों को उतरौला में उतरना था, जबकि ट्रैक्टर ट्राली अयोध्या जानी थी। रास्ते में बेल्हा मोड़ के पास ट्रैक्टर-ट्राली अनियंत्रित होकर पलट गई। इसमें तीन लोग घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने अस्पताल पहुंचाया, जहां पर चिकित्सकों ने दो को मृत घोषित कर दिया। इसमें से एक देवारी उसके गांव का रहने वाला है, जबकि दूसरा कुछ दूरी पर दूसरे गांव का है। इस वजह से दूसरे की पहचान नहीं हो सकी है। हादसे के कारण मार्ग पर जाम लग गया। देहात कोतवाल दुर्गेश सिंह ने बताया कि दो मृतकों में से एक की पहचान देवारी के तौर पर हुई है। उसके परिजनों को जानकारी दी गई है। दूसरे की पहचान अभी तक नहीं हो सकी है। बताया कि ट्रैक्टर-ट्राली कौन चला रहा था, यह अभी पता नहीं चल सका है। बताया जाता है कि सरिया लदी होने के कारण एकाएक ट्रैक्टर-ट्राली अनियंत्रित होने से यह हादसा हुआ है। पुलिस टीम मौके पर है।



Subscriber

188594

No. of Visitors

FastMail

वाराणसी - दिल्ली में खराब मौसम का असर, सुरक्षा कारणों से दो उड़ानें वाराणसी डायवर्ट     वाराणसी - पांच हजार करोड़ से काशी बनेगा सिटी इकोनॉमिक रीजन, कैंट से बाबतपुर तक होगा रोपवे का विस्तार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ धाम से मुखनिर्मालिका गौरी और मां विशालाक्षी शक्तिपीठ को भेजा गया उपहार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ मंदिर की पहली गंगा आरती छह बजे होगी शुरू, 45 मिनट चलेगी; ललिता घाट पर निहारेंगे लोग     चंदौली - गुब्बारे में हवा भरने वाले गैस सिलिंडर में हुआ ब्लास्ट, दो घायल     चंदौली - निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज का स्लैब गिरा, गुणवत्ता पर उठे सवाल, सपा सांसद का धरना