EPaper Join LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

अंडमान में बड़े पैमाने पर आयकर छापे जारी, विभाग ने दी जानकारी
  • 151171416 - AKANKSHA DUBEY 0 0
    07 Dec 2024 19:07 PM



फ़ास्ट न्यूज़ इंडिया आयकर विभाग के 120 से अधिक अधिकारी अंडमान एवं निकोबार द्वीपसमूह में कई स्थानों पर तलाशी ले रहे हैं। एक वरिष्ठ अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी। आयकर अधिकारी ने बताया कि द्वीपसमूह के कुछ व्यापारियों द्वारा रिटर्न दाखिल करने में संदिग्ध अनियमितताओं के चलते 4 दिसंबर को तलाशी शुरू हुई थी और अभी भी कार्रवाई जारी है। अधिकारी ने बताया, ष्कोलकाता से आई एक आयकर टीम पोर्ट ब्लेयर के चर्च रोड, फीनिक्स बे, मरीन हिल्स, एबरडीन बाजार और दिलानीपुर इलाकों में कई कार्यालयों में छापेमारी कर रही है। बाबू लेन और जंगलीघाट इलाकों में भी तलाशी अभियान चल रहा है।ष् उन्होंने बताया कि एमजी रोड और गुरुद्वारा लेन स्थित कार्यालयों में भी इसी तरह की छापेमारी चल रही है। अधिकारी ने कहा, ष्यह एक सुव्यवस्थित ऑपरेशन है और हम जल्द ही इसके निष्कर्षों का खुलासा करेंगे। हमें रिटर्न दाखिल करने में अनियमितता और जीएसटी से संबंधित मुद्दों का संदेह है।ष्
अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त करें



Subscriber

188471

No. of Visitors

FastMail

VARANASI - यूजीसी को लेकर विरोध प्रदर्शन शुरू, काशी में छात्रों और विभिन्न संगठनों ने दी चेतावनी     Sonbhadra - यूजीसी की नीतियों के खिलाफ सवर्ण आर्मी का प्रदर्शन, ज्ञापन सौंपकर जताया विरोध     बुलंदशहर - डिलीवरी के दौरान नवजात की गर्दन हुई धड़ से अलग, मां के गर्भाशय में ही रह गया गला     BALLIA - सरस्वती पूजा में शामिल होने के लिए निकला था युवक, पेड़ से लटकता मिला शव     VARANASI - नेपाल भागने की फिराक में था विकास सिंह नरवे