EPaper LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

एक लड़का जिसे बचपन से ही गाने का शौक लग जाता है
  • 151168597 - RAJESH SHIVHARE 0 0
    25 Nov 2024 09:47 AM



लखनऊ का एक लड़का जिसे बचपन से ही गाने का शौक लग जाता है। वो माता-पिता का सपना पूरा करने के लिए इंजीनियरिंग तो कर लेता है। लेकिन उसका मन हमेशा मुंबई जाकर संगीत की दुनिया में कुछ बनने को करता रहता है। लड़का पढ़ने-लिखने में अच्छा था। इसलिए बिना किसी परेशानी के उसने इंजीनियरिंग पूरी कर भी ली। पिता ने खुश होकर लड़के को एक मारुति 800 कार तोहफे में दिला दी। लड़के को दिल्ली में एक बहुत बढ़िया सरकारी नौकरी मिल जाती है। माता-पिता सोचते हैं कि अब तो लड़का सेटल्ट हो गया है। कोई अच्छी सी लड़की देखकर इसकी शादी करा दी जाएगी। लेकिन लड़का संगीत की दुनिया में नाम बनाने के अपने ख्वाब को मरने नहीं देना चाहता। 

इसलिए एक दिन वो पिता की दी मारुति 800 लेकर ही चल पड़ता है मुंबई की ओर। मुंबई पहुंचता है। अपने स्तर पर संघर्ष करता है। और फिर दुनिया के सामने लखनऊ का हरजीत सिंह आता है बाबा सहगल के नाम से मशहूर होकर। जी हां, ये बाबा सहगल के संघर्ष से सफलता व कोशिश से कामयाबी तक की कहानी है। ये पूरी कहानी विस्तार से आप फ़ास्ट न्यूज़ इंडिया के पोर्टल पर पढ़ सकते है 

90 के मशहूर रैपर बाबा सहगल का जन्मदिन 23 नवंबर 1963 को लखनऊ में मनाया गया। बाबा सहगल की कहानी ज़रूर पढ़िएगा। आपको ये कहानी बहुत पसंद आएगी। बाबा सहगल की जर्नी में कई उतार-चढ़ाव हैं। जैसे किसी रोलर कोस्टर राइड में होते हैं और ये उतार-चढ़ाव इनकी कहानी को और रोमांचक बना देते हैं। लेख-राजेश शिवहरे ब्यूरो चीफ मैगज़ीन 151168597



Subscriber

187478

No. of Visitors

FastMail

बस्ती - पीएम ने मन की बात में योग, आपात काल और श्रावण मास पर की चर्चा     वाराणसी - झूम के बरसे बादल, लबालब हुए कई क्षेत्र; मानसून आने से किसानों को राहत     हरदोई - यूपी के किसान 31 जुलाई से पहले करवा लें फसल बीमा, नहीं तो पछताना पड़ेगा     अयोध्या - एक महीने में श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए जाएंगे रामजन्मभूमि परिसर के सभी मंदिर     नई दिल्ली - ऑफिस में REEL देखने वाले हो जाएं सावधान, रखी जा रही है कड़ी नजर जा सकती है नौकरी     बंगाल - लॉ कॉलेज गैंगरेप केस में उठे सवाल, महिला आयोग की टीम ने लगाए कई आरोप     भुवनेश्वर - पुरी रथ यात्रा भगदड़ मामले SP-DM का ट्रांसफर और पुलिस अधिकारी निलंबित