EPaper Join LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

प्राचीन शुक्लहियां हनुमान मंदिर का वार्षिकोत्सव बड़े ही धूमधाम से मनाया गया
  • 151166686 - LAIK AFTAB 0 0
    19 Nov 2024 19:06 PM



फास्ट न्यूज़ इंडिया यूपी वाराणसी। चौबेपुर थाना क्षेत्र के चौबेपुर गौरा उपरवार रोड स्थित प्राचीन शुक्लहिया हनुमान मंदिर व शिव मंदिर का वार्षिकोत्सव मंगलवार व भंडारे में आसपास के कई गांवों के भक्तों की भीड़ प्रसाद ग्रहण के लिए उमड़ पड़ी। 18नवम्बर को प्रातः 10बजे से राम चरित मानस पाठ, 19नवम्बर को नर्मदेश्वर महादेव जी का रूद्राभिषेक पूर्णाहुति उपरांत भंडारे का आयोजन किया गया। वार्षिकोत्सव पर मंदिर को भव्य रुप से सजाया गया था।इस मौके पर भजन , कीर्तन से भक्त भाव विभोर होते रहे। इस मौके पर अजगरा विधायक त्रिभुवन राम ने भी मंदिर का दर्शन पूजन कर प्रसाद ग्रहण किया।इस मौके पर ग्रामीणों की मांग पर उन्होंने यहां हाई मास्क लाइट लगाने की घोषणा भी की। इस मौके पर चौबेपुर प्रभारी निरीक्षक जगदीश कुशवाहा,काशी हिन्दू विश्वविद्यालय के प्रो ज्ञानेश्वर चौबे, गौरीशंकर यादव, विनोद चतुर्वेदी,राजू सेठ , संतोष कन्नौजिया,सृजन चतुर्वेदी शिवम ,अतुल चतुर्वेदी,आतेश चौबे,दिलीप सेठ ,शुभम यादव, भगवान दास सहित कई प्रमुख लोग शामिल रहे। लईक आफताब रिपोर्टिंग इंचार्ज चौबेपुर 151166686



Subscriber

188667

No. of Visitors

FastMail

वाराणसी - दिल्ली में खराब मौसम का असर, सुरक्षा कारणों से दो उड़ानें वाराणसी डायवर्ट     वाराणसी - पांच हजार करोड़ से काशी बनेगा सिटी इकोनॉमिक रीजन, कैंट से बाबतपुर तक होगा रोपवे का विस्तार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ धाम से मुखनिर्मालिका गौरी और मां विशालाक्षी शक्तिपीठ को भेजा गया उपहार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ मंदिर की पहली गंगा आरती छह बजे होगी शुरू, 45 मिनट चलेगी; ललिता घाट पर निहारेंगे लोग     चंदौली - गुब्बारे में हवा भरने वाले गैस सिलिंडर में हुआ ब्लास्ट, दो घायल     चंदौली - निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज का स्लैब गिरा, गुणवत्ता पर उठे सवाल, सपा सांसद का धरना