लखनऊ नगर निगम में म्यूटेशन फीस कम करने की तैयारी, निम्न व सामान्य वर्ग को मिलेगी बड़ी राहत नई दिल्ली आईटी शेयरों पर है निवेशक की नजर, कल दो बड़ी कंपनियों ने जारी किये थे तिमाही नतीजे नई दिल्ली लॉरेंस बिश्नोई का Salman Khan के लिए ऑफर, 5 करोड़ दो हम भूल जाएंगे पुरानी दुश्मनी मसूरी LBSNAA मसूरी में युवक ने श्रृंगार कर पहनी साड़ी और लगा ली फांसी, जांच में जुटी पुलिस नई दिल्‍ली भारत ने चिर-प्रतिद्वंद्वी पाकिस्‍तान को बुरी तरह रौंदा, बाला देवी ने रचा इतिहास नई दिल्‍ली भारत ने चिर-प्रतिद्वंद्वी पाकिस्‍तान को बुरी तरह रौंदा, बाला देवी ने रचा वाराणसी सिरफिरे नेपाली युवक ने फावड़े से पांच पर किया हमला, साजिश समझ आक्रोशित हुए लोग मथुरा एक गलती और चली गई 5 लोगों की जान, शवों को देख मची चीख-पुकार; हर आंख से निकला आंसू गोरखपुर बच्‍चों का आपत्‍त‍िजनक वीडियो बेच रहा था किशोर, पर्दाफाश के बाद मचा हड़कंप भुवनेश्वर भुवनेश्वर में फर्जी काल सेंटर चलाने के आरोप में 6 गिरफ्तार, शातिर तरीके से लोगों को लगा रहे थे चूना पडरौना लापरवाही बरतने पर दो थानेदार समेत आठ पुलिसकर्मी निलंबित, प्रतिमा विसर्जन के दौरान हुआ था बवाल
EPaper LogIn
लखनऊ - नगर निगम में म्यूटेशन फीस कम करने की तैयारी, निम्न व सामान्य वर्ग को मिलेगी बड़ी राहत     नई दिल्ली - आईटी शेयरों पर है निवेशक की नजर, कल दो बड़ी कंपनियों ने जारी किये थे तिमाही नतीजे     नई दिल्ली - लॉरेंस बिश्नोई का Salman Khan के लिए ऑफर, 5 करोड़ दो हम भूल जाएंगे पुरानी दुश्मनी     मसूरी - LBSNAA मसूरी में युवक ने श्रृंगार कर पहनी साड़ी और लगा ली फांसी, जांच में जुटी पुलिस     नई दिल्‍ली - भारत ने चिर-प्रतिद्वंद्वी पाकिस्‍तान को बुरी तरह रौंदा, बाला देवी ने रचा इतिहास     नई दिल्‍ली - भारत ने चिर-प्रतिद्वंद्वी पाकिस्‍तान को बुरी तरह रौंदा, बाला देवी ने रचा     वाराणसी - सिरफिरे नेपाली युवक ने फावड़े से पांच पर किया हमला, साजिश समझ आक्रोशित हुए लोग     मथुरा - एक गलती और चली गई 5 लोगों की जान, शवों को देख मची चीख-पुकार; हर आंख से निकला आंसू     गोरखपुर - बच्‍चों का आपत्‍त‍िजनक वीडियो बेच रहा था किशोर, पर्दाफाश के बाद मचा हड़कंप     भुवनेश्वर - भुवनेश्वर में फर्जी काल सेंटर चलाने के आरोप में 6 गिरफ्तार, शातिर तरीके से लोगों को लगा रहे थे चूना     पडरौना - लापरवाही बरतने पर दो थानेदार समेत आठ पुलिसकर्मी निलंबित, प्रतिमा विसर्जन के दौरान हुआ था बवाल    
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

अवधेश सिंह समेत 40 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज
  • 151144208 - SARVESH KUMAR 1 1
    16 Oct 2024 13:15 PM

फास्ट न्यूज इंडिया यूपी के जनपद लखीमपुर खीरी में भाजपा विधायक योगेश वर्मा को थप्पड़ मारना जिला अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष अवधेश सिंह को भारी पड़ गया। पहले भाजपा ने अवधेश सिंह समेत चार कार्यकर्ताओं को पार्टी से बर्खास्त किया। अब अवधेश सिंह समेत चार नामजद व 30-40 अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज हुई है

लखीमपुर खीरी में छह दिन की हीलाहवाली के बाद आखिरकार मंगलवार देर रात पुलिस ने थप्पड़ कांड में सदर विधायक की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर ली। इसमें जिला अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष अवधेश सिंह, उनकी पत्नी लखीमपुर अर्बन कोऑपरेटिव बैंक की निवर्तमान अध्यक्ष पुष्पा सिंह, जगन्नाथपुर थाना फरधान के मूल निवासी और फिलहाल शहर के मोहल्ला कमलापुर में रहने वाले संग्राम सिंह और थाना नीमगांव के ग्राम बहादुरपुर निवासी नीरज सिंह को नामजद कराया गया है। साथ ही 30- 40 अज्ञात व्यक्तियों को आरोपी बनाया गया है।

नौ अक्तूबर को हुई थी घटना 
नौ अक्तूबर को लखीमपुर अर्बन कोऑपरेटिव बैंक के डेलीगेट चुनाव की नामांकन प्रक्रिया आवास विकास कॉलोनी स्थित प्रधान कार्यालय में चल रही थी। वहीं पर जिला अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष अवधेश सिंह ने सदर से भाजपा विधायक योगेश वर्मा को थप्पड़ जड़ दिया था। इस घटना को लेकर बैंक के बाहर उस दिन शाम तक बवाल होता रहा था। आईजी को लखीमपुर आकर हालात संभालने पड़े थे। 
तहरीर में क्या लिखा
10 अक्तूबर को भाजपा विधायक ने पुलिस को तहरीर दी थी, जिसमें उन्होंने कहा कि वह नौ अक्तूबर को अपने पटेल नगर स्थित कार्यालय पर बैठे थे। तभी उन्हें सूचना मिली कि अर्बन कोऑपरेटिव बैंक के डेलीगेट चुनाव की नामांकन प्रक्रिया में गड़बड़ी हो रही है। भारतीय जनता पार्टी के व्यापार प्रकोष्ठ के जिला संयोजक राजू अग्रवाल जो डेलीगेट पद के नामांकन के लिए पर्चा खरीदने गए थे, पुष्पा सिंह और अवधेश सिंह ने उनका पर्चा छीन कर फाड़ दिया है। उनके साथ मारपीट भी की है। 

पुष्पा सिंह ने राजू अग्रवाल के हाथ में मुंह से काट लिया, जिससे वह घायल हो गए थे। उनकी सोने की चेन भी छीन ली गई। इसके साथ ही कई और सूचनाएं भी प्राप्त हुईं, जिसमें अवधेश सिंह व पुष्पा सिंह के साथ 30-40 अन्य अराजकतत्वों द्वारा डेलीगेट के कई प्रत्याशियों के पर्चे छीन कर फाड़े जा रहे हैं और उनके साथ मारपीट की जा रही है। इस सूचना पर जब विधायक बैंक पहुंचे तो वहां देखा कि पुष्पा सिंह और उनके पति अवधेश सिंह 30-40 लोगों के साथ झुंड बनाकर खड़े हुए हैं। डेलीगेट पद के प्रत्याशियों के पर्चे छीने जा रहे हैं।
जब सदर विधायक योगेश वर्मा ने इसका विरोध किया तो अवधेश सिंह ने उन पर जान से मार डालने की नीयत से हमला कर दिया। अवधेश के साथी संग्राम सिंह और नीरज सिंह ने पीछे से विधायक के सिर पर हमला कर दिया। विधायक को बचाने आए उनके साथी हेमंत गुप्ता को भी उक्त लोगों ने लात घुसों से काफी मारा। तभी पुलिस और आसपास के लोग इकट्ठा हो गए। तब हमलावर जान से मार डालने की धमकी देते हुए भाग गए। 

पुलिस को वीडियो भी दिया 
विधायक ने तहरीर में यह भी कहा है कि इस घटना के वीडियो सोशल मीडिया पर प्रसारित हैं। उन्होंने तहरीर के साथ ही घटना के वीडियो भी पुलिस को दिए हैं। तहरीर दिए जाने के बाद भी पुलिस ने रिपोर्ट नहीं दर्ज की थी। इसको लेकर 11 अक्तूबर को विधायक के समर्थन में जिला मुख्यालय पर बड़ा प्रदर्शन हुआ। इसके बाद 14 अक्टूबर को सदर विधायक योगेश वर्मा ने लखनऊ में जाकर विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात की। 

इसके बाद उसी रात भारतीय जनता पार्टी से अवधेश सिंह, पुष्पा सिंह समेत चार लोगों को निष्कासित कर दिया गया था। इसके साथ ही मामले में एफआईआर दर्ज करने के निर्देश भी लखीमपुर पुलिस को दिए गए थे, लेकिन पुलिस ने 15 अक्तूबर को सुबह से शाम तक उच्च अधिकारियों से निर्देश न मिलने का हवाला देते हुए रिपोर्ट नहीं दर्ज की। देर रात रिपोर्ट दर्ज कर ली गई।

बीएनएस की इन धाराओं में दर्ज हुआ मुकदमा 
189 (2)-विधि विरुद्ध जमावड़ा, 115 (2)-चोट पहुंचाना, 351 (2)-धमकी, 352-उकसाना,131-हमला करना, 304 (1)-छीना झपटी

Subscriber

186407

No. of Visitors

FastMail