EPaper Join LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

शराब के नशे में कलयुगी पिता ने बेटे को मार डाला, मृतक की पत्नी की तहरीर पर पिता और छोटे बेटे पर मुकदमा दर्ज
  • 151110069 - SANJAY SINGH 0 0
    01 Oct 2024 17:10 PM



फ़ास्ट न्यूज़ इंडिया यूपी कासगंज। अमांपुर क्षेत्र के नगला भवानी गांव में सोमवार की रात को सनसनीखेज वारदात हुई। कहासुनी के बाद पिता ने बड़े बेटे अजय की हत्या कर दी। क्योंकि बेटे से कमरे में सोने को लेकर कहासुनी हो गई थी। इसके बाद बेटा छत पर सोने के लिए चला गया। आधी रात पिता नशे में धुत होकर छत पर पहुंचा। उसने बेटे के पेट में चाकू से ताबड़तोड़ वार किए। चीख सुनकर घर के अन्य लोग और गांव के लोग भी भागकर पहुंचे। इस घटना से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। सोमवार की रात 8 बजे सनसनीखेज वारदात हुई। कहासुनी के बाद पिता ने बेटे को चाकू से गोदकर मौत के घाट उतारकर अपने हाथ खून से रंग लिए। इसमें उसके छोटे भाई रिंकू ने भी पिता का साथ दिया। खून से लथपथ लाश देखकर लोगों के दिल दहल गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज हैं। आरोपी पिता पर मुकदमा दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। घटना अमांपुर थाना क्षेत्र के नगला भवानी गांव निवासी रामबाबू पुत्र रामशाह ने अपने बड़े बेटे अजय की चाकू से गोदकर हत्या कर दी। इस दौरान छोटे बेटे रिंकू पुत्र रामबाबू ने अपने पिता का साथ दिया। वारदात के बाद आरोपी रामबाबू और रिंकू वहां से भाग गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना स्थल का मुआयना करके जानकारी जुटाई। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के भेजा है। मृतक की पत्नी सरिता की ने थाने में नामजद तहरीर दी है। तहरीर के आधार पर पिता और छोटे बेटे के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।संजय सिंह 151110069

 



Subscriber

188661

No. of Visitors

FastMail

वाराणसी - दिल्ली में खराब मौसम का असर, सुरक्षा कारणों से दो उड़ानें वाराणसी डायवर्ट     वाराणसी - पांच हजार करोड़ से काशी बनेगा सिटी इकोनॉमिक रीजन, कैंट से बाबतपुर तक होगा रोपवे का विस्तार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ धाम से मुखनिर्मालिका गौरी और मां विशालाक्षी शक्तिपीठ को भेजा गया उपहार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ मंदिर की पहली गंगा आरती छह बजे होगी शुरू, 45 मिनट चलेगी; ललिता घाट पर निहारेंगे लोग     चंदौली - गुब्बारे में हवा भरने वाले गैस सिलिंडर में हुआ ब्लास्ट, दो घायल     चंदौली - निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज का स्लैब गिरा, गुणवत्ता पर उठे सवाल, सपा सांसद का धरना