EPaper Join LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

जाहू में दुकानदार ने नशे की हालत में तोड़े एचआरटीसी बसों के पिछले शीशे
  • 151049876 - RATTAN CHAND 1 1
    01 Oct 2024 16:28 PM



फ़ास्ट न्यूज़ इंडिया हिमाचल प्रदेश। बस अड्डा जाहू में गत रात एक दुकानदार ने नशे की हालत में बिलासपुर डिपो की खड़ी दो एचआरटीसी की बसों के पिछले शीशे तोड़ दिए। इस घटना के बाद दोनों पक्षों के बीच समझौता कराने की कोशिशें चलती रहीं, लेकिन अंततः दुकानदार ने 60 हजार रुपये भरकर हिमाचल पथ परिवहन निगम के कर्मचारियों के साथ समझौता किया। बिलासपुर डिपो की ये बसें बिलासपुर से जाहू वाया परनाल कलरी और घुमारवीं से लदरौर वाया कोट-कंगरी रूट पर आकर जाहू बस अड्डे में खड़ी थीं। रविवार रात को शराब के नशे में दुकानदार ने दोनों बसों के पिछले बड़े शीशे तोड़ दिए। इस घटना की जानकारी बस के चालकों और परिचालकों को तब मिली जब वे सोमवार सुबह बसों को रूट पर ले जाने लगे। नुकसान की सूचना मिलने के बाद परिवहन विभाग के अधिकारियों को सूचित किया गया और मामला जाहू पुलिस चौकी तक पहुंचा। पुलिस ने नुकसान का निरीक्षण किया और दोषी दुकानदार को चौकी बुलाया। इस घटना ने दोनों बसों के रूट पर भी असर डाला। आखिरकार दोनों पक्षों के बीच आपसी समझौता हुआ और दुकानदार ने 60 हजार रुपये का भुगतान किया। इसके बाद दोनों बसें समझौते के बाद दोपहर 1:25 मिनट पर अपने रूट पर चल पाईं। जाहू पुलिस चौकी के प्रभारी फिरोज अख्तर ने कहा कि समझौते के कारण कोई मामला दर्ज न किया गया। रत्न चंद स्टेट इंचार्ज हिमाचल प्रदेश 151049876



Subscriber

188597

No. of Visitors

FastMail

वाराणसी - दिल्ली में खराब मौसम का असर, सुरक्षा कारणों से दो उड़ानें वाराणसी डायवर्ट     वाराणसी - पांच हजार करोड़ से काशी बनेगा सिटी इकोनॉमिक रीजन, कैंट से बाबतपुर तक होगा रोपवे का विस्तार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ धाम से मुखनिर्मालिका गौरी और मां विशालाक्षी शक्तिपीठ को भेजा गया उपहार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ मंदिर की पहली गंगा आरती छह बजे होगी शुरू, 45 मिनट चलेगी; ललिता घाट पर निहारेंगे लोग     चंदौली - गुब्बारे में हवा भरने वाले गैस सिलिंडर में हुआ ब्लास्ट, दो घायल     चंदौली - निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज का स्लैब गिरा, गुणवत्ता पर उठे सवाल, सपा सांसद का धरना