EPaper LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

अहिल्या उद्धार और जनकपुरी की शोभा की लीला संपन्न
  • 151044750 - SUNIL KUMAR 0 0
    30 Sep 2024 18:32 PM



फास्ट न्यूज इंडिया बुलंदशहर जहाँगीराबाद। रविवार की रामलीला मंचन में अहिल्या उद्धार, गंगा आगमन और जनकपुरी की शोभा की लीला संपन्न हुई। जनकपुरी जाने के क्रम में श्रीराम ने अपने चरण से स्पर्श कर देवी अहिल्या का उद्धार किया। इसके बाद गंगा आगमन की लीला संपन्न हुई। जनकपुरी पहुंचे श्रीराम जनकपुरी की शोभा देखकर प्रसन्न हुए और उन्होंने जनकपुरी का भृमण भी किया। यह जानकारी कमेटी के संस्थापक रामहरि गोयल ने दी। रविवार की श्रीराम आरती जहाँगीराबाद अस्पताल के संचालक डॉ तरुण शर्मा के छोटे भाई प्रतीक शर्मा, कुनाल ओझा और दीपांशु ओझा ने संयुक्त रूप से की। कमेटी के उपाध्यक्ष मुकेश लोधी ने बताया कि 1 अक्टूबर को नगर में रामबारात का आयोजन भी रामलीला कमेटी द्वारा कराया जा रहा है। इस अवसर पर अशोक गिरी, मुकेश लोधी, जयभगवान गुप्ता, लव शर्मा, नीतीश अग्रवाल, राहुल बन्सल, सौरभ विरदी, अमरजीत मलिक, सचिन गोयल, रोहित गोयल, प्रिंस जोशी, जयप्रकाश सैनी आदि मौजूद रहे।



Subscriber

187564

No. of Visitors

FastMail

नई दिल्ली - नीट यूजी काउंसिलिंग के लिए 21 जुलाई से शुरू होंगे रजिस्ट्रेशन     जौनपुर - याचिकाकर्ता को धमकी देने में थाना प्रभारी समेत चार पुलिसकर्मी और एक लेखपाल निलंबित     शामली - पति का जेठानी से अफेयर! पत्नी ने किया विरोध तो दहेज में मांगे पांच लाख     त्रिपुरा - त्रिपुरा की स्नेहा देबनाथ दिल्ली में लापता, 7 दिन पहले आखिरी बार मां से हुई थी बात     तमिलनाडु - तमिलनाडु में डीजल से भरी मालगाड़ी में लगी भीषण आग     दिल्ली - दिल्ली में खुशनुमा हुआ वेदर, NCR के कई इलाकों में झमाझम बारिश