EPaper Join LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

मकानों की कीमतें 23 फीसदी बढ़ीं, बिक्री 11 फीसदी घटी; त्योहारी तिमाही में बढ़ सकती है मांग
  • 151171416 - AKANKSHA DUBEY 0 0
    27 Sep 2024 16:34 PM



फ़ास्ट न्यूज़ इंडिया शीर्ष सात शहरों में कीमतों में 23 फीसदी की तेजी से जुलाई-सितंबर में मकानों की बिक्री 11% घट गई है। साथ ही, नए लॉन्च भी कम हो गए हैं। रियल एस्टेट सलाहकार एनारॉक के मुताबिक, इस दौरान कुल 1.07 लाख घर बिके हैं। एक साल पहले समान तिमाही में 1.20 लाख घर बिके थे।एनारॉक की बृहस्पतिवार को जारी रिपोर्ट में कहा गया है कि सभी सात शहरों में बिक्री में गिरावट आई है। इस साल जुलाई-सितंबर में 93,750 नए मकान बने हैं जो एक साल पहले समान तिमाही में 1.16 लाख था। त्योहारी तिमाही (अक्तूबर-दिसंबर) के दौरान डेवलपर्स के पास कई परियोजनाएं हैं। इससे इस दौरान बाजार में तेज मांग हो सकती है। दिल्ली -एनसीआर में दो फीसदी घटी बिक्री... दिल्ली-एनसीआर में जुलाई-सितंबर में बिक्री दो फीसदी गिरकर 15,570 इकाई रह गई है। बंगलूरू में 8 फीसदी घटकर 15,025 यूनिट रह गई है। हैदराबाद में 22 फीसदी, कोलकाता में 25 फीसदी, चेन्नई में 9 फीसदी की कमी आई है। हैदराबाद में सबसे अधिक औसत 32 फीसदी दाम बढ़े हैं। मुंबई महानगर में बिक्री छह फीसदी घटी है जबकि पुणे में 17 फीसदी की कमी आई है।



Subscriber

188596

No. of Visitors

FastMail

वाराणसी - दिल्ली में खराब मौसम का असर, सुरक्षा कारणों से दो उड़ानें वाराणसी डायवर्ट     वाराणसी - पांच हजार करोड़ से काशी बनेगा सिटी इकोनॉमिक रीजन, कैंट से बाबतपुर तक होगा रोपवे का विस्तार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ धाम से मुखनिर्मालिका गौरी और मां विशालाक्षी शक्तिपीठ को भेजा गया उपहार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ मंदिर की पहली गंगा आरती छह बजे होगी शुरू, 45 मिनट चलेगी; ललिता घाट पर निहारेंगे लोग     चंदौली - गुब्बारे में हवा भरने वाले गैस सिलिंडर में हुआ ब्लास्ट, दो घायल     चंदौली - निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज का स्लैब गिरा, गुणवत्ता पर उठे सवाल, सपा सांसद का धरना