यूपी मऊ। थाना कोतवाली घोसी क्षेत्र के तहत पी.एम. न. 391/2024 के अनुसार पोस्टमार्टम के बाद एक अज्ञात हिंदू पुरुष का शव देवाश्रम को अंतिम संस्कार के लिए सौंपा गया। देवाश्रम ने इस लावारिस शव का अंतिम संस्कार 09 सितंबर 2024 को वतनुकूलित शवालय, मऊ से "जय शिव जय शव" और "राम नाम सत्य है" के उद्घोष के साथ शुरू किया। शव यात्रा का नेतृत्व देवाश्रम के अंतिम संस्कार दल के अध्यक्ष दया राम यादव ने किया, जो सर्वेश्वरी मुक्ति धाम ढेकुलिया घाट श्मशान घाट, मऊ तक पहुंची। वहाँ शाम 6:00 बजे देवाश्रम के जिला सलाहकार मऊ, डॉ. आशुतोष राय द्वारा विधिपूर्वक मुखाग्नि प्रदान की गई। इस पूरे अंतिम संस्कार का खर्च माँ लक्ष्मी बिल्डिंग मैटेरियल, रामपुर बेलौली के प्रोपराइटर लक्ष्मण गुप्ता ने सहर्ष वहन किया। अज्ञात शव यात्रा में देवाश्रम के डा. आशुतोष राय, नमो नारायण सिंह, दया राम यादव, राम नाथ राम, मालक यादव, नारद नाथ, इब्राहिम, और घाट संचालक अनिल उपस्थित थे। देखे यूपी इस्ट से स्टेट ब्यूरो चीफ चैनल परमात्मा नन्द सिंह की रिपोट 151173894