EPaper LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

विद्यालय में मनाया गया कौशल और डिजिटल पहल दिवस
  • 151137475 - CHANDAN YADAV 0 0
    26 Jul 2024 17:32 PM



फास्ट न्यूज़ इंडिया यूपी हरदोई। पी एम श्री केंद्रिय विद्यालय हरदोई द्वारा शिक्षा सप्ताह का आयोजन 22 से 28 जुलाई 2024 के बीच किया जा रहा है, जो राष्ट्रीय शिक्षा नीति NEP 2020  की चौथी वर्षगांठ के उपलक्ष्य में मनाया जा रहा है। शिक्षा सप्ताह का उद्देश्य शिक्षार्थियों, शिक्षकों, नीति निर्माताओं और शिक्षा क्षेत्र के हितधारकों के बीच सहयोग और नवाचार की भावना को प्रोत्साहित करना है। यह एक मंच प्रदान करता है जहां हम सर्वाेत्तम प्रथाओं को साझा कर सकते हैं, चुनौतियों पर चर्चा कर सकते हैं, और NEP 2020  के दृष्टिकोण को साकार करने के लिए एक मार्ग प्रशस्त कर सकते हैं। आज विद्यालय में कौशल और डिजिटल पहल दिवस मनाया गया। इस दिन इन विषयों पर ध्यान केंद्रित किया गया, जिसमे कुशल शिक्षा के माध्यम से एक सक्षम और प्रतिस्पर्धी कार्यबल का निर्माण,  शिक्षा में प्रौद्योगिकी दिवस, फर्स्ट एड वर्कशॉप (प्राथमिक चिकित्सा कार्यशाला), मृदा परीक्षण, अपने इतिहास से परिचय, बच्चों द्वारा डिजिटल मध्यम पर कहानी बनाना। प्राचार्य राशिद मुहम्मद जी ने विश्वास जताया कि शिक्षा सप्ताह का यह आयोजन हमारे देश की शिक्षा प्रणाली में नई ऊर्जा का संचार करेगा। उन्होंने सभी से आग्रह किया कि वे इस शिक्षा सप्ताह में सक्रिय रूप से भाग लें और इसे सफल बनाने में अपना योगदान दें। कार्यक्रम को सफल बनाने में श्री संजीव कुमार पीजीटी कंप्यूटर  आदेश, लाइब्रेरियन, विश्वेश, पीजीटी भौतिकी, डॉ. अर्चना, पीजीटी इंग्लिश, आदर्श, कंप्यूटर इंस्ट्रक्टर, पल्लवी, नर्स आदि लोगों ने योगदान दिया। रिपोर्ट चंदन यादव ब्यूरो चीफ चैनल हरदोई 151137475

 

 



Subscriber

186407

No. of Visitors

FastMail

वाराणसी - सिरफिरे नेपाली युवक ने फावड़े से पांच पर किया हमला, साजिश समझ आक्रोशित हुए लोग     मथुरा - एक गलती और चली गई 5 लोगों की जान, शवों को देख मची चीख-पुकार; हर आंख से निकला आंसू     गोरखपुर - बच्‍चों का आपत्‍त‍िजनक वीडियो बेच रहा था किशोर, पर्दाफाश के बाद मचा हड़कंप     भुवनेश्वर - भुवनेश्वर में फर्जी काल सेंटर चलाने के आरोप में 6 गिरफ्तार, शातिर तरीके से लोगों को लगा रहे थे चूना     पडरौना - लापरवाही बरतने पर दो थानेदार समेत आठ पुलिसकर्मी निलंबित, प्रतिमा विसर्जन के दौरान हुआ था बवाल