EPaper Join LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

किसानों ने सब्जी व्यवसायी समिति के अध्यक्ष का किया स्वागत
  • 151166686 - LAIK AFTAB 0 0
    10 Jul 2024 19:31 PM



फास्ट न्यूज़ इंडिया यूपी वाराणसी। चौबेपुर थाना क्षेत्र चिरईगांँव ब्लाक के विभिन्न गांँवों के फल सब्जी उत्पादक किसानों ने ग्राम पंचायत चिरईगांँव के पूर्व ग्राम प्रधान व जनपद के प्रमुख सब्जी व फल ब्यवसायी धनंजय सिंह मौर्या को लालबहादुर शास्त्री सब्जी मंडी पहाड़िया की फल सब्जी ब्यवसायी आढ़ती जन कल्याण समिति का निर्विरोध अध्यक्ष निर्वाचित किये जाने पर जोरदार स्वागत किया। इसके लिये क्षेत्र के फल व सब्जी उत्पादक किसानों की ओर से बुधवार को बरियासनपुर में स्वागत समारोह का आयोजन किया गया। उल्लेखनीय है कि समिति का चुनाव गत आठ जुलाई को मुख्य चुनाव अधिकारी नागेन्द्र सिंह व राजेश चतुर्वेदी की देखरेख में सम्पन्न हुआ है। जिसमें धनंजय सिंह मौर्या अध्यक्ष,ओम प्रकाश सोनकर वरिष्ठ उपाध्यक्ष, जयप्रकाश मिश्रा महामंत्री व खन्नू यादव कोषमन्त्री पद पर निर्विरोध निर्वाचित घोषित किये गये थे। स्वागत समारोह में प्रमुख रूप से प्रमुख फल सब्जी उत्पादक व ब्यवसायी देवराज पटेल, सूरज पटेल, सबलू मौर्या, ओमप्रकाश पटेल, त्रिभुवन पटेल, संजय मौर्य, मनोज कुमार पटेल आदि उपस्थित रहे।लईक आफताब रिपोर्टिंग ईचार्ज चौबेपुर फास्ट न्यूज़ इंडिया  151166686



Subscriber

188445

No. of Visitors

FastMail

VARANASI - यूजीसी को लेकर विरोध प्रदर्शन शुरू, काशी में छात्रों और विभिन्न संगठनों ने दी चेतावनी     Sonbhadra - यूजीसी की नीतियों के खिलाफ सवर्ण आर्मी का प्रदर्शन, ज्ञापन सौंपकर जताया विरोध     बुलंदशहर - डिलीवरी के दौरान नवजात की गर्दन हुई धड़ से अलग, मां के गर्भाशय में ही रह गया गला     BALLIA - सरस्वती पूजा में शामिल होने के लिए निकला था युवक, पेड़ से लटकता मिला शव     VARANASI - नेपाल भागने की फिराक में था विकास सिंह नरवे