गोरखपुर l चौरीचौरा विधायक ई. सरवन निषाद ने विधानसभा क्षेत्र के माड़ापार गांव निवासी पुष्पा यादव की उपलब्धि पर बधाई दी है। उन्होंने पुष्पा की उपलब्धि पर उसके नाम से एक सड़क विधायक निधि से बनवाने की घोषणा की है। विधायक ने कहा कि बेटी ने क्षेत्र का नाम रोशन किया है। उसके नाम से एक सड़क जनता को समर्पित की जाएगी। माड़ापार गांव की पुष्पा ने एशियाई कुश्ती चैंपियनशिप अंडर 23 में 59 किलोग्राम भार वर्ग में गोल्ड मेडल जीतकर देश का नाम रोशन किया है। कुशीनगर के कुश्ती संघ के जिलाध्यक्ष दीपक कुमार सिंह उर्फ़ दीपू, अंतरराष्ट्रीय कुश्ती संघ के कोच चंद्रविजय सिंह के सहयोग से कुश्ती अकादमी में दाखिला कराने वाली कुश्ती पूरे क्षेत्र की बेटियों के लिए मिसाल बनी है। वह वर्तमान में उत्तर प्रदेश पुलिस में दीवान पद है। उसकी तैनाती गाजियाबाद में है। दीपक कुमार सिंह ने बताया कि भारतीय कुश्ती संघ के पूर्व अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह अंतरराष्ट्रीय कुश्ती खेलने की बात कही गई। उसी नियम के चलते ही उत्तर प्रदेश के कई खिलाड़ी भी पदक जीत रहे हैं। उसकी सफलता पर डॉक्टर एके पांडेय, सुरेंद्र मोहन सहित अन्य लोगों ने बधाई दी है। जसवीर मोदनवाल 151167985
