EPaper Join LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से फैली सनसनी
  • 151166686 - LAIK AFTAB 0 0
    11 Jun 2024 19:37 PM



फास्ट न्यूज़ इंडिया यूपी वाराणसी। चौबेपुर थाना क्षेत्र क्षेत्र के राजवाड़ी स्थित गोमती नदी के तरी पर मंगलबार सुबह एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। युवक के आंख मे किसी नुकीले हथीयार से कोंच कर हत्या की आशंका जताई जा रही है। उसके चेहरे पर कई जगह चोट के निशान भी हैं। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंच गई।साथ ही खोजी कुत्ते के बल पर सुराग तलाशने का पुलिसिया प्रयास नाकाम रहा। दो सदस्यीय टीम ने मृतक के कपड़े सुंघाए तो वह दौड़ते हुए तरी से हाइवे के किनारे की ओर आया और फिर इधर-उधर घूमा और बैठ गया।शव को स्थानीय पुलिस ने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और मामले की जांच में जुट गई।बता दें कि मृतक युवक को देखकर अनुमान लगाया जा रहा कि उसकी उम्र लगभग 32 से 35 प्रतीत हो रही है मृतक नीले रंग का जींस सफेद रंग का बनियान और जूता पहन रखा है। वहीं पुलिस ने घटनास्थल से शराब की बोतल चिप्स का पैकेट के साथ गिलास बरामद किया है। प्रत्यक्षदर्शी ग्रामीणों ने बातचीत में बताया कि आज जब वह लोग नदी के किनारे तरी में जा रहे थे तो उन्हें पता चला कि एक युवक की डेड गोमती नदी के पास तरी मे पड़ी है। उन्होंने तुरंत ही 112 पुलिस को सूचना दी। जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंच गई।अभी युवक की पहचान नहीं हो पाई है। इस दौरान एडीसीपी सरवडन, एसीपी सारनाथ अतुल अंजान त्रिपाठी थाना प्रभारी चौबेपुर विद्या शंकर शुक्ला चौकी प्रभारी कैथी संजय राय मौजूद रहे।लईक आफताब रिपोर्टिंग इंचार्ज चौबेपुर फास्ट न्यूज़ इंडिया 151166686



Subscriber

188594

No. of Visitors

FastMail

वाराणसी - दिल्ली में खराब मौसम का असर, सुरक्षा कारणों से दो उड़ानें वाराणसी डायवर्ट     वाराणसी - पांच हजार करोड़ से काशी बनेगा सिटी इकोनॉमिक रीजन, कैंट से बाबतपुर तक होगा रोपवे का विस्तार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ धाम से मुखनिर्मालिका गौरी और मां विशालाक्षी शक्तिपीठ को भेजा गया उपहार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ मंदिर की पहली गंगा आरती छह बजे होगी शुरू, 45 मिनट चलेगी; ललिता घाट पर निहारेंगे लोग     चंदौली - गुब्बारे में हवा भरने वाले गैस सिलिंडर में हुआ ब्लास्ट, दो घायल     चंदौली - निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज का स्लैब गिरा, गुणवत्ता पर उठे सवाल, सपा सांसद का धरना