EPaper Join LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

ग्वालियर में PHE विभाग में हुए 85 करोड़ घोटाला मामले में मिले सुराग, 70 से ज्यादा लोगों पर होगी FIR
  • 151172570 - SAHAB SINGH KUSHWAH 0 0
    11 Jun 2024 13:44 PM



मध्य प्रदेश के ग्वालियर में PHE विभाग में हुए लगभग 85 करोड़ घोटाला मामले में जांच कर रही क्राइम ब्रांच को अहम सुराग हाथ लगे हैं। क्राइम ब्रांच अब घोटाले से जुड़े संदिग्ध कर्मचारियों से पूछताछ कर रही है। अब तक इस मामले में PHE के दो EE सहित 6 लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है। संभावना है, इस घोटाले से जुड़े 70 से ज्यादा लोगों पर क्राइम ब्रांच जल्द FIR करने वाली है।ग्वालियर शहर में PHE विभाग के खंड क्रमांक 01 साल 2018-19 से 2023-24 के बीच 18 करोड़ 92 लाख के फर्जी तरीके से भुगतान का मामला 27 जुलाई 2023 को पकड़ में आया था। इसकी जांच PHE और ट्रेजरी (वित्त विभाग) की टीम कर रही है। जांच में 81 बैंक एकाउंट से 65 खातेदार और 9 अधिकारी-कर्मचारियों को भुगतान करने का खुलासा होने के बाद 74 लोगों पर कार्रवाई के लिए पुलिस को सूची सौंपी जा चुकी है। अब जांच को आगे बढ़ाया गया है। यानी 2011-12 में हुए भुगतान की भी जांच शुरू हो गई है। आशंका है कि घोटाला 84 करोड़ 92 लाख तक पहुंच सकता है। वहीं भष्ट्राचार निवारण अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज होने पर पुलिस को 2018-19 से 2023-24 के बीच के बिल की कॉपी, स्वीकृति आदेश और फर्म की डिटेल की जरूरत है। इसके लिए क्राइम ब्रांच की टीम रोज PHE के दफ्तर पहुंच रही है, लेकिन क्राइम ब्रांच को घोटाले से जुड़े दस्तावेज PHE विभाग से 11 महीने बाद भी नहीं मिल पाए हैं।

 

बहरहाल ग्वालियर क्राइम ब्रांच की जांच में PHE में अलग-अलग तरह के आयटम सप्लाई करने वाली 25 फर्म और 45 खातेदार और कुछ कर्मचारी के नाम सामने आए हैं। घोटाले में इनकी क्या भूमिका रही है, जांच के बाद इनके खिलाफ FIR जल्द दर्ज हो सकती है। वहीं संयुक्त संचालक वित्त ने अंतिम रिपोर्ट तैयार कर ली है और यह अंतिम रिपोर्ट अगले एक सप्ताह में वरिष्ठ अफसरों को सौंप दी जाएगी। 

 



Subscriber

188703

No. of Visitors

FastMail

वाराणसी - दिल्ली में खराब मौसम का असर, सुरक्षा कारणों से दो उड़ानें वाराणसी डायवर्ट     वाराणसी - पांच हजार करोड़ से काशी बनेगा सिटी इकोनॉमिक रीजन, कैंट से बाबतपुर तक होगा रोपवे का विस्तार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ धाम से मुखनिर्मालिका गौरी और मां विशालाक्षी शक्तिपीठ को भेजा गया उपहार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ मंदिर की पहली गंगा आरती छह बजे होगी शुरू, 45 मिनट चलेगी; ललिता घाट पर निहारेंगे लोग     चंदौली - गुब्बारे में हवा भरने वाले गैस सिलिंडर में हुआ ब्लास्ट, दो घायल     चंदौली - निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज का स्लैब गिरा, गुणवत्ता पर उठे सवाल, सपा सांसद का धरना