यूपी प्रतापगढ़। पूरे भीखा गांव के सुनील यादव 27 वर्ष पुत्र रामलाल की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। उसके सिर में गोली लगी है। घर से दो सौ मीटर दूर उसी के खेत में उसका शव पड़ा था। सुबह शौच को गए लोगों ने खेत में पड़े शव को देखा, जानकारी पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। एडिशनल एसपी पूर्वी दुर्गेश सिंह मौके पर पहुंचे थे। फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल से सैंपल इकट्ठा किया। सुनील की जेब से पुराना असलहा और उसकी मोबाइल मिली। मोबाइल फ्लाइट मोड पर थी। ग्रामीणों की माने तो पिछले दो दिनों से दो संदिग्ध युवकों को सुनील के साथ देखा गया था। एडिशनल एसपी पूर्वी ने बताया हत्या या आत्महत्या इसकी जांच की जा रही है। देखे प्रतापगढ़ से विशाल रावत की रिपोट 151019049
बाइट, दुर्गेश कुमार सिंह अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी
![](../NEWSIMAGE/20240611114605029151724.jpg)
20240611114752377526467.mp4
20240611114841137300172.mp4
20240611114901013136044.mp4
20240611114934586180047.mp4
20240611115028239821458.mp4