फास्ट न्यूज़ इंडिया उत्तराखंड गदरपुर। कांग्रेस प्रत्याशी प्रकाश जोशी ने गदरपुर विधानसभा ग्रोवर बारात घर में न्याय सम्मेलन के तहत जनसभा को संबोधित कर कांग्रेस के पक्ष में वोट करने की बात कही। गदरपुर में 'न्याय सम्मेलन' के संकल्प के साथ जोशी ने किच्छा विधायक तिलकराज बेहड़, जसपुर विधायक आदेश चौहान, पूर्व विधायक प्रेमानंद महाजन, प्रदेश अध्यक्ष युवा कांग्रेस सुमित्तर भुल्लर, प्रदेश महामंत्री ममता हलदार,अनिल सिंह,भीम ठुकराल, क्षेत्र पंचायत सदस्य सुमन सिंह, सुभाष बेहड़ सहित तमाम कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ सभा कीं। कहा कि इस बार जनता वोटों से सबकी गलतफहमी दूर करेगी और कांग्रेस प्रत्याशी को अपना आशीर्वाद अवश्य देगी। इस दौरान आप जिलाध्यक्ष सुभाष व्यापारी, गदरपुर पूर्व नगर अध्यक्ष सिद्धार्थ भुसरी, तारक बाछाड़, विकास सरकार, केके गाबा, वीरेन्द्र मंडल, मंगल ढाली, नारायण हालदार, अशुतोष राय, निरंजन घरामी, किशोर हाल्दार, ओमपाल सिंह, नित्यानंद मंडल, लक्ष्मी राय, चंदन सिंह नयाल, जगदीप सिंह, दीपक चक्रवर्ती, नासिर हुसैन, आतिफ, पंकज, रौनक, श्याम सिंह, विमल, नैन चन्द सुमिलन मंडल समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे। शाहनूर अली स्टेट ब्यूरो चीफ उत्तराखंड 151045804