फास्ट न्यूज इंडिया यूपी प्रयागराज। भारत के रत्न संविधान निर्माता बाबा साहब डॉ. भीम राव अंबेडकर की 123वीं जयंती महोत्सव देश और प्रदेश के बड़े पैमाने पर ही नहीं बल्कि गांव-गांव में भी बड़े पैमाने पर मनाया गया। कहीं बिरहा तो कहीं कवि सम्मेलन से बाबा साहब को याद किया गया। कोराव क्षेत्र के कोसफरा गांव में बाबा साहब की जयंती के अवसर पर प्रसिद्ध कवि कृष्णकांत कामिल के नेतृत्व में प्रसिद्ध कवियों का सम्मेलन किया गया। कवि सम्मलेन का संचालन प्रसिद्ध हास्य कवि अशोक बेशरम ने किया, कृष्णा कांत कामिल शायर, सुशील शुक्ला हर्ष ओज कवि, बबलू सिंह बहियारी वीर रस कवि, लाल जी शास्त्री, धनंजय शाश्वत, आकांक्षा बुंदेला ओज कवियित्री ,ने अपने काव्य पाठ से दर्शकों के मनमोहन का काम किया। कार्यक्रम में दिनेश चौधरी पवन सिंघाल नरेंद्र देव मिश्रा रवि शंकर शर्मा आशुतोष नीरज शर्मा कुमार अनिरुद्ध कुशवाहा प्रसिद्ध बिरहा गायक सुनील लहरी आदि लोग मौजूद रहे। मनोज कुमार शर्मा स्टेट ब्यूरो चीफ यूपी सेंट्रल।