नई दिल्ली द ग्रेट इंडियन कपिल शो में Sunny Deol ने बहू को दिया सफलता का क्रेडिट नई दिल्‍ली IPL इतिहास के सबसे अहंकारी खिलाड़ी हैं Glenn Maxwell, ऑस्‍ट्रेलियाई बैटर की किस बात से खफा हुआ भारतीय क्रिकेटर? नई दिल्ली जल्द घोषित होगा सीआईएससीई 10th, 12th क्लास का रिजल्ट, डिजिलॉकर ने ट्वीट के जरिए दी जानकारी ब्रा‍जिलिया ब्राजील में बाढ़-बारिश से भारी तबाही, 57 से अधिक मौतें और हजारों लापता तिरुवनंतपुरम रायबरेली भी जीते तो वो हमें..., राहुल गांधी के दो सीट से चुनाव लड़ने पर बोली वायनाड की जनता नई दिल्ली Sunidhi Chauhan के साथ परफॉर्मेंस के दौरान हुई बदतमीजी, वीडियो देख भड़के फैंस टोरंटो कनाडा कानून का शासन वाला देश, निज्जर हत्याकांड में तीन भारतीयों की गिरफ्तारी के बाद PM ट्रूडो की प्रतिक्रिया
EPaper SignIn
नई दिल्ली - द ग्रेट इंडियन कपिल शो में Sunny Deol ने बहू को दिया सफलता का क्रेडिट     नई दिल्‍ली - IPL इतिहास के सबसे अहंकारी खिलाड़ी हैं Glenn Maxwell, ऑस्‍ट्रेलियाई बैटर की किस बात से खफा हुआ भारतीय क्रिकेटर?     नई दिल्ली - जल्द घोषित होगा सीआईएससीई 10th, 12th क्लास का रिजल्ट, डिजिलॉकर ने ट्वीट के जरिए दी जानकारी     ब्रा‍जिलिया - ब्राजील में बाढ़-बारिश से भारी तबाही, 57 से अधिक मौतें और हजारों लापता     तिरुवनंतपुरम - रायबरेली भी जीते तो वो हमें..., राहुल गांधी के दो सीट से चुनाव लड़ने पर बोली वायनाड की जनता     नई दिल्ली - Sunidhi Chauhan के साथ परफॉर्मेंस के दौरान हुई बदतमीजी, वीडियो देख भड़के फैंस     टोरंटो - कनाडा कानून का शासन वाला देश, निज्जर हत्याकांड में तीन भारतीयों की गिरफ्तारी के बाद PM ट्रूडो की प्रतिक्रिया    

श्रद्धा और आस्था के केन्द्र कैलादेवी झील में चैन स्नेचर गिरोह सक्रिय
  • 151172499 - HARIOM UPADHYAY 0

हरिओम उपाध्याय/रिपोर्टिंग इंचार्ज चैनल बयाना 
बयाना.कैलादेवी झील का बाड़ा मेले में चेन स्नेचर गिरोह सक्रिय। सीसीटीवी कंट्रोल रूम प्रभारी ने तीन महिलाओं को चेन काटते रंगे हाथ पकड़ा, पकड़ने पर चेन निगलने की कोशिश।
श्रद्धा और आस्था के प्रमुख केंद्र कैलादेवी झील का बाड़ा मेले में भीड़ बढ़ने के साथ ही चैन स्नेचर गिरोह की महिलाएं भी सक्रिय हो गई हैं। शनिवार शाम चैन स्नेचर गिरोह की बदमाश महिलाओं ने दर्शन करने आई महिला श्रद्धालुओं की सोने की चेन काट ली। चेन काटने की यह घटना कंट्रोल रूम में सीसीटीवी मॉनीटर पर बैठे कर्मचारी सुबोध सोनी को दिख गई, वे तुरंत कंट्रोल रूम से ऊपर मंदिर परिसर में गए और बदमाश महिलाओं को पकड़ लिया। रंगे हाथ पकड़ी जाती देख एक महिला ने सोने की चेन निगलने के लिए मुंह में ले ली, जिसे लेडी कांस्टेबल ने तत्परता दिखाते हुए उसके मुंह से बाहर खींच लिया।इसके बाद उनके परिजनों ने उनकी जमकर धुनाई भी कर डाली। कर्मचारी सुबोध सोनी ने बताया कि जैसे ही उन्हें सीसीटीवी मॉनिटर पर चेन काटते हुए महिलाएं दिखाई दी, वे तुरंत कंट्रोल रूम से ऊपर मंदिर भवन में गए और महिलाओं को रंगे हाथ पकड़ लिया। इसके बाद महिलाओं को पुलिस को सौंप दिया गया। महिलाएं भरतपुर के कच्ची बस्ती रणजीत नगर की बावरिया समुदाय की बताई गई हैं। लोगों ने बताया कि हर साल मेले में चेन स्नेचर गिरोह मेले में सक्रिय रहता है। उसके बावजूद पुलिस प्रशासन ऐसी महिलाओं पर सख्त कार्रवाई नहीं करता है।घटना के संबंध में झील चौकी प्रभारी एएसआई पूरन सिंह का कहना है कि वह उस वक्त मौके पर मौजूद नहीं थे। चेन हाथोंहाथ बरामद हो गई थी। पीड़ित महिला श्रद्धालुओं के परिजनों ने उनकी ज्यादा पिटाई कर दी थी, इससे गिरोह की एक महिला सदस्य की जीभ कट गई बताई। जिससे उन्हें चौकी पर लाने के बाद सख्त हिदायत देकर छोड़ दिया गया। पीड़ित ने कोई रिपोर्ट भी नहीं दी है।

20240414113259471658807.mp4

Subscriber

173836

No. of Visitors

FastMail