यूपी प्रतापगढ़। दोनो के बीच प्रेम जैसा कुछ चल रहा था। घर की चारदीवारी मोहब्बत की दुश्मन थी। घर से भागकर दोनो ने सारी बंदिशे तोड़ दी थी। बिल्कुल आजाद परिंदे की तरह कहीं भी जा सकते थे। कौन हाथ पकड़ता..! फिर खुदकुशी क्यों की। ऐसी क्या बात हुई जिसने दोनो को आत्महत्या करने पर मजबूर किया..! या फिर मामला कुछ और है। इसे सु साइड का जामा पहनाया जा रहा है। हकीकत कुछ और है..! इसकी पड़ताल होनी बाकी है। पोस्ट मार्टम हाउस पर जमा लोगों की भीड़ इसी बात पर चर्चा कर रही थी। दो प्यार करने करने वालों का दुश्मन सारा जमाना होता है। जमाने से दूर अपनी दुनिया बसाने के लिए अक्सर प्रेमी जोड़ी घर से भाग जाते हैं। ताकि उन्हें कोई परेशान न कर सके। बिंदास जिए। सोनावा गांव के किशोर और किशोरी जिनके बीच प्रेम था ऐसी चर्चा है। वो तो घर से निकल आए थे भागने के लिए। अपनी जिंदगी जीने के लिए। लेकिन उन्होंने ट्रेन के सामने कूदकर अपनी जीवन लीला क्यों समाप्त कर ली। घर से भागने के बाद क्या उनके बीच कुछ ऐसा हुआ। जिसने जान देने पर मजबूर किया। फरारी की बातें घरवालों को मालूम हो गई थी। कोई तीसरा था जिसने मौके का फायदा उठाया..! कोई दुश्मनी थी..। इन सारे सवालों का जवाब पुलिस की तफ्तीश से मिल सकता है। इस बारे में चिलबिला चौकी प्रभारी से बात करने का प्रयास किया गया। विशाल रावत डिस्ट्रिक इंचार्ज प्रतापगढ़ 151019049