मध्य प्रदेश इंदौर। महाकाल मंदिर में आज सुबह हुई अग्नि दुर्घटना में घायलों के इलाज में मध्य प्रदेश शासन द्वारा तत्परता बरती जा रही है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के निर्देश पर अग्नि दुर्घटना में 8 घायलों को इंदौर के अरविंदो हास्पिटल में भर्ती कराया गया है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज सुबह भोपाल से इंदौर पहुँचे और सीधे अरविंदो हास्पिटल जाकर घायलों से मुलाक़ात की। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सभी घायलों को भरोसा दिलाया कि उनका बेहतर से बेहतर उपचार होगा। उन्होंने घटना की परिस्थितियों की जानकारी भी ली। मुख्यमंत्री डॉ. यादव के भ्रमण के दौरान नगरीय प्रशासन मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और जल संसाधन मंत्री तुलसी राम सिलावट सहित अन्य जनप्रतिनिधि भी उपस्थित थे। मुख्यमंत्री डॉक्टर यादव इसके बाद उज्जैन के लिए रवाना हुए। देखें इंदौर से डिस्ट्रिक्ट ब्यूरो चीफ राजकुमार धबिया की खास रिपोर्ट 151172899
डिस्ट्रिक्ट इंचार्ज राजकुमार धबिया की खास रिपोर्ट
20240326160907126545232.mp4
20240326161004160562343.mp4
20240326161044501860108.mp4
20240326161116640614170.mp4
20240326161320863730786.mp4
20240326161349788352075.mp4