आज बयाना के राज कॉलेज में बयाना-रूपबास विधानसभा संयोजक प्रवीण उपाध्याय के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी आईटी सैल का होली मिलन समारोह आयोजित किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि श्री वीरेंद्र बुढवार जिला उपाध्यक्ष भाजपा, जिला मंत्री घनश्याम धाकड़, पूर्व विधायक बच्चूसिंह बंसीवाल, जिला संयोजक अनिल गोयल, सहसंयोजक रजत गर्ग रहे।विशिष्ट अतिथि भाजपा ओबीसी मोर्चा के जिला अध्यक्ष रमन धाकड़, पूर्व विधानसभा संयोजक सुनील पाराशर, बयाना शहर मंडल अध्यक्ष आनंद उपाध्याय, बयाना ग्रामीण मंडल अध्यक्ष राजेंद्र दमदमा,बंध बारैठा ग्रामीण मंडल अध्यक्ष मानसिंह पटेल रहे। इस दौरान कार्यक्रम में विधानसभा सहसंयोजक अमित सैन, माखन पंडित, दिनेश दत्तात्रेय, ओम प्रकाश खरका, कुलदीप शास्त्री, गुड्डू धाकड़, दीपक जांगिड़, कृष्णा डागुर, अमित शर्मा आदि उपस्थित रहे।