पश्चिम बंगाल मेदिनीपुर। खड़गपुर में भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान, खड़गपुर के नेताजी सभागार में अंतरर्राष्ट्रीय महिला दिवस समारोह में अपने-अपने क्षेत्र में खास पहचान बनाने वाली आमंत्रित महिला वक्ताओं ने एक स्वर में विकसित भारत में महिलाओं की भागीदारी के लिए आवाज बुलंद की। इस मौके पर बतौर मुख्य अतिथि स्वास्थ्य विभाग की पूर्व अतिरिक्त महानिदेशक पद्मश्री इंदिरा चक्रवर्ती व संस्थान के निदेशक प्रो. वी.के तिवारी समेत अन्य प्रमुख गणमान्य लोगों के साथ बड़ी संख्या में विद्यार्थी भी मौजूद रहे। समारोह को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि समय व तकनीक में बदलाव के साथ वर्तमान दौर में महिलाओं की भागीदारी सरकार हर क्षेत्र में सुनिश्चित कर रही है। पंचायत से लेकर संसद तक महिलाएं लोकतंत्र की भागीदार बनी हैं तो सेना के क्षेत्र में भी महिलाओं का हौसला बुलंद है। विज्ञान व तकनीक के क्षेत्र में महिलाओं ने अपनी योग्यता से नया मुकाम हासिल किया तो खेलकूद में भी विश्व पटल पर भारत का नाम रोशन किया है। घर की चारदीवारी से लेकर सीमा की चौकसी करने की बात हो या फिर रेल चलाने अथवा लड़ाकू विमान उड़ाने की, हर तरफ महिलाओं ने अपनी कामयाबी के झंडे बुलंद किए हैं। इस मौके पर संस्थान की ओर से महिलाओं को उनके सफल योगदान के लिए सम्मानित भी किया गया। रिपोर्ट अतिस कुमार 151065902