EPaper Join LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

भोपाल में मंत्रालय भवन की आग पर काबू नहीं, मदद के लिए बुलाई गई सेना; सीएम ने दिए जांच के आदेश
  • 151000001 - PRABHAKAR DWIVEDI 0 0
    09 Mar 2024 14:40 PM



जानकारी के अनुसार, अरेरा हिल्स में स्थित वल्लभ भवन (मंत्रालय) की तीसरी मंजिल पर शनिवार सुबह भीषण आग लग गई। आग लगते ही मंत्रालय भवन में हड़कंप मच गया। बताया जा रहा है कि आग गेट नंबर 5 और 6 के बीच बड़ी बिल्डिंग की तीसरी मंजिल पर लगी है। वहीं, घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर दमकल की कई गाड़ियां पहुंच गई है। जोन-2 DCP श्रद्धा तिवारी ने बताया कि दूसरी और तीसरी मंजिल पर लगी आग पर काबू पा लिया गया है, जबकि चौथी मंजिल पर लगी आग को बुझाने की कोशिश जारी है। उन्होंने कहा कि बिल्डिंग के अंदर अगर कोई फंसा होगा तो उसे सुरक्षित बाहर निकाला जाएगा। भोपाल के वल्लभ भवन राज्य सचिवालय में आग लगने की घटना पर मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा, 'मेरी जानकारी में आया है कि वल्लभ भवन की पुरानी बिल्डिंग की तीसरी मंजिल पर आग लग गई है। कलेक्टर से मिली जानकारी के आधार पर मैंने सीएस को इसकी मॉनिटरिंग करने को कहा है। हमने यह सुनिश्चित करने के लिए निर्देश जारी किए हैं कि ऐसी कोई घटना दोबारा न हो। मुझे उम्मीद है कि ऐसी कोई घटना दोबारा नहीं होगी।

 



Subscriber

188657

No. of Visitors

FastMail

वाराणसी - दिल्ली में खराब मौसम का असर, सुरक्षा कारणों से दो उड़ानें वाराणसी डायवर्ट     वाराणसी - पांच हजार करोड़ से काशी बनेगा सिटी इकोनॉमिक रीजन, कैंट से बाबतपुर तक होगा रोपवे का विस्तार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ धाम से मुखनिर्मालिका गौरी और मां विशालाक्षी शक्तिपीठ को भेजा गया उपहार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ मंदिर की पहली गंगा आरती छह बजे होगी शुरू, 45 मिनट चलेगी; ललिता घाट पर निहारेंगे लोग     चंदौली - गुब्बारे में हवा भरने वाले गैस सिलिंडर में हुआ ब्लास्ट, दो घायल     चंदौली - निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज का स्लैब गिरा, गुणवत्ता पर उठे सवाल, सपा सांसद का धरना