20240221172202910618531.mp4
राजस्थान भरतपुर। दिव्यांगजन दंपति की पुत्री के विवाह के अवसर पर समिति ने सराहनीय कार्य किया। बयाना अपना घर सेवा समिति महिला एवं पुरुष इकाई बयाना के प्रतिनिधियों, सदस्यों एवं सेवाभावी लोगों द्वारा आपसी सहयोग से दिव्यांग दम्पत्ति की पुत्री कविता के पाणिग्रहण समारोह के अवसर पर अत्यंत हर्ष के साथ कन्यादान स्वरूप घरेलू एवं आवश्यक सामान के साथ साथ नगद राशि उपहार स्वरूप भेंट कर, सामाजिक सरोकार निभाया। इस मौके पर पुरुष इकाई संरक्षक बनवारी लाल हरजाई, पूर्व अध्यक्ष योगेश, संतोष, सदस्य त्रिलोक उपाध्याय, अशोक शर्मा, केशव देव गुप्ता, बृजेश खंडेलवाल, नरेश गुप्ता, महिला उपाध्यक्ष बोली गर्ग, पूर्व अध्यक्ष राधा, अल्पना, शीला, अनु आदि उपस्थित रहे। देखे बयाना से रिपोर्टिंग इंचार्ज मैगज़ीन हरिओम उपाध्याय की रिपोट 151172499