प्रयागराज। यमुनापार स्थित दादूपुर ग्राम सभा में महानगर अध्यक्ष राजेंद्र मिश्रा भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष राकेश गोंड भारतीय जनता पार्टी का गांव चलो अभियान के तहत हुआ जोरदार स्वागत, गांव चलो अभियान के तहत सम्मान समारोह में वरिष्ठ कार्यकर्ता भारतीय जनता पार्टी के मुजाहिद अब्बास के नेतृत्व में सम्मान समारोह रखा गया। जिसमें ग्राम सभा दादूपुर के कई सक्रिय सदस्य सक्रिय कार्यकर्ता भारतीय जनता पार्टी के इस सम्मान समारोह में मौजूद रहे। इस कार्यक्रम में भाजपा द्वारा चलाए गए तमाम योजनाओं के बारे में जैसे पीएम मुद्रा योजना, किसान समृद्धि योजना, शिक्षा योजना जैसे योजनाओं के बारे में विस्तार रूप से बताया गया। अंत्योदय का मूल मंत्र भी लोगों को बताया गया। सैकड़ो की तादाद में उपस्थित ग्राम सभा दादूपुर के लोगों ने भव्य स्वागत किया। इस कार्यक्रम में भारतीय जनता पार्टी के महानगर अध्यक्ष राजेंद्र मिश्रा ने बताया कि भारतीय जनता पार्टी में सबका साथ सबका विकास जो नारा है उसके तहत यह काम किया जा रहा है और यह लोगों को भरोसा दिलाया कि 2024 में 18वीं लोकसभा चुनाव में बीजेपी को जीतने का काम करें। जिससे कि भारत की दिशा और दशा को एक साथ लेकर चला जाए वही भारतीय जनता पार्टी के अनुसूचित मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष राकेश गोंड भी अपने बयानों में भारतीय जनता पार्टी की उपलब्धियां को गिनाया। इस कार्यक्रम के दौरान ग्राम प्रधान दादूपुर मोजिज अब्बास, पूर्व प्रधान अब्बास हैदर, एडवोकेट वास अब्बास, शाह अब्बास, एहतेशाम हैदर रजा, हैदर वकार, बाबू भाई आनंदीहाल हुसैन, साहब नीलू शुक्ला, प्रशांत शुक्ला, नटवरलाल, भारतीय दिनेश यादव, बृहस्पति पांडेय, वरिष्ठ पत्रकार एक लाख हैदर जैसे सैकड़ो लोग मौजूद रहे। यूपी सेट्रल मनोज सिंह 151008265
![](https://fastnewsindia.co/NEWSIMAGE/20240212163120365270182.jpg)