21 दिसंबर पंजाब फिरोजपुर
मला वाला खास शिरोमणि अकाली दल अमृतसर फतेह द्वारा हुसैनी वाले बॉर्डर पर सरदार प्रगट सिंह की अगवाई में चौथी बार बॉर्डर खोलने के लिए अरदास की गई। इस मौके पर विशेष तौर पर शिरोमणि अकाली दल फतेह प्रधान जसकरण सिंह अपने साथियों समेत पहुंचे और उन्होंने इस मौके पर कहा केंद्र सरकार को फिरोजपुर का हुसैनी वाला बॉर्डर खोल देना चाहिए। इसके खुलने से फिरोजपुर के कारोबार में वादा होगा और बेरोजगारों को काम मिलेगा। काफी समय पहले फिरोजपुर का बॉर्डर खुला होता था तो इसका पूरे वर्ल्ड में नाम था जहां से लेकर अफगानिस्तान तक व्यापार होता था लोगों को रोजगार भी मिला हुआ था। उन्होंने बार-बार केंद्र सरकार को विनती की के इस बॉर्डर को दोबारा खोला जाए। इस मौके पर बलवीर सिंह लोहगढ़ आनोख सिंह फरीदे वाला, जर्मलं सिंह, अजीत सिंह, मनदीप सिंह ,मलकीत सिंह ,हरप्रीत सिंह रेशम सिंह गुरनाम सिंह, अंग्रेज सिंह ,मनदीप सिंह ,जगदीश सिंह सुखविंदर सिंह, मलकीत सिंह खालसा अरदास में शामिल थे।
(आशा शर्मा) जिला अध्यक्ष फिरोजपुर पंजाब