अवैध कब्जों के खिलाफ जिला प्रशासन का बड़ा एक्शन देखने को मिला है। बताया जा रहा है कि जीवन नगर के पास स्थित एक छप्पड़ पर कब्जा करने वाले लोगों पर प्रशासन ने सख्त कार्रवाई शुरू कर दी है। इसके तहत शनिवार को तहसीलदार परमजीत सिंह बराड़ व पुलिस द्वारा कई उक्त स्थान से कई अवैध कब्जों को गिराया गया और साथ ही लोगों को 15 दिन में कब्जा छोड़ने की चेतावनी दी गई है। दरअसल उक्त जगह पर कई लोगों ने अवैध कब्जे किए हैं, जिन्हें कुछ दिन पहले नोटिस भी जारी किए गए थे, लेकिन नोटिस के बावजूद लोगों ने कब्जों को नहीं छोड़ा, जिसके बाद प्रशासन ने सख्त कार्रवाई की है। कुछ लोग तो यहां पर पक्के मकान व दुकानें बना बैठे हैं, जबकि कुछ लोगों ने अन्य जगह पर अवैध कब्जा किया हुआ है। इसी को देखते प्रशासन ने शनिवार को पुलिस के सहयोग से उक्त स्थान पर अभियान चलाया और जे.सी.बी. मशीनों को साथ लेकर उक्त स्थान से अवैध कब्जे हटाने की कार्रवाई शुरू कर दी है।
