फ़ास्ट न्यूज़ इंडिया हिमाचल कुल्लू। ऊझी घाटी में स्थित काईन के देवता शैला ने 17 साल बाद तीर्थ स्थल क्लाथ में शाही स्नान किया है। इस अनूठी देव परंपरा के 200 से अधिक श्रद्धालु साक्षी बने हैं। देवता अपने कारकूनों और हारियानों के साथ शुक्रवार को तीर्थ स्थल क्लाथ पहुंचे और शाही स्नान की रस्म को निभाया। देवता के पुरोहित ने पूजा-पाठ के उपरांत देवता के चिह्न को स्नान करवाया। देवता के कारदार भीखम राम ठाकुर ने कहा कि देवता के नए मंदिर का कार्य पूरा हो गया है। इसकी प्रतिष्ठा से पूर्व परंपरा के अनुसार देवता शाही स्नान करने क्लाथ पहुंचे हैं। उन्होंने कहा कि देवता शैला ने 17 वर्षों के बाद क्लाथ में स्नान किया है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में अन्य देवी-देवताओं के रथ या करडू हैं, देवता शैला उन कुछ चुनिंदा देवताओं में हैं, जिनके रथ और करडू नहीं होते हैं। न ही इनके पास ढोल, नगाड़ों और अन्य वाद्य यंत्रों का प्रयोग किया जाता है। इसका मुख्य कारण है कि देवता को शांति पसंद है। देवता शैला के क्षेत्र से होकर अन्य देवी-देवता जब भी गुजरते हैं। वाद्ययंत्रों का प्रयोग नहीं किया जाता है। रत्न चंद स्टेट ब्यूरो चीफ हिमाचल फास्ट न्यूज इंडिया 151049876
