EPaper Join LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

क्षेत्रीय विधायक पांडेय ने दी छठ पर्व की बधाई
  • 151045804 - SHAHANOOR ALI 0 0
    20 Nov 2023 19:51 PM



फास्ट न्यूज़ इंडिया उत्तराखंड गदरपुर। विधान सभा गदरपुर विधायक अरविंद पांडे के परिवार ने छठ मैया का पावन पर्व धूमधाम से मनाया और क्षेत्र व प्रदेशवासियों को बधाई दी. विधायक पांडे के परिवार ने पास के गांव कोपा ढाई नंबर में बने छठ घाट पर पूजा-अर्चना कर छठ मैया का यह पावन पर्व मनाया. विधायक अरविंद पांडे की पत्नी मनविंदर पांडे और उनकी बहू अतुल पांडे की पत्नी अनीता पांडे ने विधि-विधान से पूजा की और छठी मैया का पवित्र व्रत रखते हुए क्षेत्र के लोगों को छठ पर्व की बधाई दी. इस दौरान क्षेत्रीय विधायक अरविंद पांडे ने बताया कि मान्यता है कि छठ व्रत करने से नि:संतान को संतान की प्राप्ति होती है और सभी मनोकामनाएं पूरी होती हैं. यह महापर्व चार दिनों तक चलता है और छठ माई के लिए व्रत रखा जाता है. छठ की शुरुआत नहाय खाय से होती है, इसके बाद दूसरे दिन खरना होता है, तीसरे दिन संध्या अर्घ्य दिया जाता है और चौथे दिन को उषा अर्घ्य के नाम से जाना जाता है।

क्षेत्रीय विधायक अरविंद पांडे ने छठ मैया के पावन पर्व के इतिहास और मान्यता को विस्तार से बताते हुए छठ मैया से क्षेत्र की समृद्धि और खुशहाली की कामना की. वही युवा भाजपा नेता अतुल पांडे ने सभी क्षेत्रवासियों को छठ मैया के पर्व की शुभकामनाएं देते हुए क्षेत्र के विकास, युवा पीढ़ी के उज्ज्वल भविष्य और क्षेत्रवासियों के स्वस्थ जीवन की कामना की।

शाहनूर अली स्टेट ब्यूरो चीफ उत्तराखंड 151045804



Subscriber

188591

No. of Visitors

FastMail

वाराणसी - दिल्ली में खराब मौसम का असर, सुरक्षा कारणों से दो उड़ानें वाराणसी डायवर्ट     वाराणसी - पांच हजार करोड़ से काशी बनेगा सिटी इकोनॉमिक रीजन, कैंट से बाबतपुर तक होगा रोपवे का विस्तार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ धाम से मुखनिर्मालिका गौरी और मां विशालाक्षी शक्तिपीठ को भेजा गया उपहार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ मंदिर की पहली गंगा आरती छह बजे होगी शुरू, 45 मिनट चलेगी; ललिता घाट पर निहारेंगे लोग     चंदौली - गुब्बारे में हवा भरने वाले गैस सिलिंडर में हुआ ब्लास्ट, दो घायल     चंदौली - निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज का स्लैब गिरा, गुणवत्ता पर उठे सवाल, सपा सांसद का धरना