EPaper Join LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

छठ महोत्सव कार्यक्रम में पहुंचे सामाजिक कार्यकर्ता गंगेश्वर दत्त शर्मा का सोरखा कालोनी वासियों ने किया जोरदार स्वागत
  • 151022222 - MOHIT GUPTA 0 0
    20 Nov 2023 17:08 PM



नोएडा, सोखा एक्सटेंशन कॉलोनी सेक्टर- 115, नोएडा छठ पूजा समिति द्वारा आयोजित छठ महोत्सव कार्यक्रम में शामिल होने के लिए पहुंचे सामाजिक कार्यकर्ता सीटू गौतमबुद्धनगर जिलाध्यक्ष व ग्रामीण विकास समिति के संयोजक कामरेड गंगेश्वर दत्त शर्मा का स्थानीय नागरिकों ने फूल माला पहनाकर जोरदार स्वागत किया। समिति की मुख्य पदाधिकारी हर गोविंद सिंह, हरीलाल पाल (गोपी) किरण देवी, रामजी यादव,भूषण सिंह, प्रकाश साहू, रामपाल, वेद प्रकाश, राजकुमार, राम दुलारे, जयकांत पंडित, मनीष मौर्य, अशोक कुमार झा, रामबाबू आदि ने छठ पर्व की जानकारी के साथ-साथ हिंडन पुस्ता पार कॉलोनी के स्थायित्व व विकास के लिए मजदूर नेता गंगेश्वर शर्मा के नेतृत्व में हुए संघर्ष में उनके योगदान को रेखांकित किया और स्वागत करते हुए छठ कार्यक्रम में शामिल होने के लिए उनका आभार व्यक्त किया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए गंगेश्वर दत्त शर्मा ने छठ के सामाजिक महत्व को रेखांकित करते हुए लोक आस्था के महा पर छठ पूजा के आखिरी दिन की सभी को बधाई व शुभकामनाएं दी। साथ उन्होंने हिंडन पुस्ता पार कालोनियों में नागरिक सुविधाओं के घोर अभाव व शासन प्रशासन द्वारा की जा रही उनकी उपेक्षा को रेखांकित करते हुए कहा कि स्थानीय जनप्रतिनिधियों व सरकार के मंत्रियों ने कई बार वादा करने के बाद भी आज तक बिजली की समस्या का समाधान नहीं किया है जिसको लेकर ग्रामीण विकास समिति व राष्ट्रीय शहरी ग्रामीण विकास समिति के पदाधिकारी भाई गोविंद सिंह, हरिलाल पाल (गोपी), किरण देवी, रामजी यादव आदि साथियों के नेतृत्व में फिर जल्द ही बिजली दिए जाने की मांग को लेकर बड़ा आंदोलन शुरू किया जाएगा।



Subscriber

188592

No. of Visitors

FastMail

वाराणसी - दिल्ली में खराब मौसम का असर, सुरक्षा कारणों से दो उड़ानें वाराणसी डायवर्ट     वाराणसी - पांच हजार करोड़ से काशी बनेगा सिटी इकोनॉमिक रीजन, कैंट से बाबतपुर तक होगा रोपवे का विस्तार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ धाम से मुखनिर्मालिका गौरी और मां विशालाक्षी शक्तिपीठ को भेजा गया उपहार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ मंदिर की पहली गंगा आरती छह बजे होगी शुरू, 45 मिनट चलेगी; ललिता घाट पर निहारेंगे लोग     चंदौली - गुब्बारे में हवा भरने वाले गैस सिलिंडर में हुआ ब्लास्ट, दो घायल     चंदौली - निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज का स्लैब गिरा, गुणवत्ता पर उठे सवाल, सपा सांसद का धरना