यूपी बुलंदशहर। जहाँगीराबाद नगर की वाल्मीकि बस्ती में भी लोग पंडाल लगाकर गणपति पूजन कर रहे हैं। रोजाना सुबह शाम गणपति बप्पा की आरती के साथ साथ गणपति बप्पा मोरया के उद्घोषों से पूरी बस्ती गूंज उठती है। शुक्रवार की शाम को वाल्मीकि बस्ती में गणेश युवा मंडल के सदस्यों सोनू गौहर, चंद्रशेखर, अमन बसोर, गौरव चौहान, मोहित गौहर, विनय गौहर, रोहन चंदेल, रवि चौहान, रवि चंदेल, प्रशांत मेवाती आदि ने गणेश पूजा की जिसमें बस्ती के लोग भी बड़ी संख्या में शामिल हुए। प्रत्येक वर्ष इस मंडल द्वारा आयोजित गणपति उत्सव बड़े ही श्रद्धाभाव से मनाया जाता है। शनिवार को गणेश विसर्जन से पूर्व की संध्या पर लोगों की भारी भीड़ पंडाल में देखने को मिली। श्रद्धाभाव से हाथ जोड़कर सभी भक्त केवल गणपति बप्पा मोरया के ही उद्घोष लगा रहे थे। सुनील कुमार डिस्ट्रिक्ट इंचार्ज बुलंदशहर फ़ास्ट न्यूज़ इंडिया 151044750
