बाजपुर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण उधम सिंह नगर के तत्वाधान में जागरूकता शिविर के माध्यम से वरिष्ठ नागरिकों के सम्मान हेतु जानकारी दी गई।
आपको बता दें कि बाजपुर वार्ड नंबर 3 आलापुर के आंगनबाड़ी केंद्र प्रथम में आंगनबाड़ी कार्यकर्ती गोल्डी देवी की अध्यक्षता में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ऊधम सिंह नगर के तत्वाधान में पराविधिक कार्यकर्ता मोहम्मद शहीद ने वरिष्ठ नागरिकों के सम्मान हेतु व महिलाओं के अधिकारों तथा जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ऊधम सिंह नगर की ओर से मिलने वाली निशुल्क विधिक सेवाओं की जानकारी दी। इस मौके पर पराविधिक कार्यकर्ता जीवन जोशी, गीता जोशी सहित दर्जनों महिलाएं मौजूद रही।
