यूपी अलीगढ। इनर व्हील क्लब आफ अलीगढ़ द्वारा 17 अगस्त 23 को धरमपुर कोर्टयार्ड में *इंद्रधनुष सतरंगी बाजार* के नाम से एक प्रदर्शनी का आयोजन किया गया इसका उद्घाटन शहर के महापौर श्री प्रशांत सिंघल एवं कानपुर से आई जिला चेयरपर्सन श्रीमती संध्या गुप्ता जी द्वारा संयुक्त रूप से किया गया। इसका मुख्य उद्देश्य इससे प्राप्त राशि को सामाजिक कार्यों में लगाना व महिलाओं को आर्थिक रूप से सबल बनाने का है। इस प्रदर्शनी में 55 स्टाल लगाए गए इसमें विभिन्न स्थानों से आकर महिला कलाकारों ने अपनी कला को प्रदर्शित किया और हमारे शहर के लोगों को उन्हें देखने और खरीदने का अवसर मिला इसमें आगरा मध्य प्रदेश नोएडा लखनऊ जयपुर और अपने शहर से भी काफी उद्यमी महिलाओं ने स्टाल लगाए इनर व्हील क्लब का अलीगढ़ की तरफ से हर 2 घंटे में 3000 की खरीदारी पर एक लकी ड्रा भी निकाला गया साथ ही बीच-बीच में सरप्राइस गिफ्ट भी दिए गए प्रदर्शनी में सभी लोगों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। इसमें खानपान और खेल के स्टॉल भी लगे जिन पर भारी भीड़ रही सभी ने भरपूर मनोरंजन के साथ-साथ खरीदारी भी की
प्रशांत सिंहल जी ने सभी के काम की भूरी भूरी प्रशंसा की और उन्होंने भविष्य में भी ऐसे सामाजिक कार्यों में सहयोग करने के लिए कहा साथ ही साथ सुनीता सिंघल ,विनीत जैन ,पूजा सिंघल ,मेघा सिंघल का सहयोग मिला इनरव्हील क्लब ऑफ अलीगढ़ की ओर से अध्यक्ष संगीता सिंघल सचिव पूनम धीरेंद्र कोषाध्यक्ष सीमा भल्ला एडिटर अंजली गर्ग ,आईएसओ नीता अग्रवाल, डीसीसीसी दिव्या लहरी ,सीजीआर दीपाली बत्रा , लवीना गुप्ता , नाजिमा मसूद , डॉली , नीलम , सीमा बत्रा , मीनाक्षी शर्मा , सीमा गोविल विभा अग्रवाल ,भारती जुनेजा , मनीषा , सविता , रितु , अनु , कीर्ति ,रेनू , प्रीति व उर्मिल वाड्रा , नूतन , मंजू जैन आदि उपस्थित रहे। गौरव रावत डिस्टिक इंचार्ज अलीगढ 151045547
20230818092100411578348.mp4
20230818092205235348348.mp4
20230818092220751786024.mp4
20230818092227762147486.mp4
20230818092239871258087.mp4
20230818092259574570551.mp4
20230818092309731706423.mp4
2023081809232992921236.mp4
