यूपी, संत कबीर नगर। थाना धनघटा क्षेत्र अंतर्गत बने अमृत सरोवर की जांच उत्तर प्रदेश सरकार के विकास विभाग के विशेष सचिव द्वारा किया गया। कई ग्राम पंचायतों के अमृत सरोवर को देखने के बाद विशेष सचिव विकास विभाग ने ब्लॉक के संबंधीत अधिकारियों, कर्मचारी को सही तरीके से अमृत सरोवर का निर्माण ना होने के कारण फटकार लगाई और दिशा निर्देश भी दिया। वहीं दूसरी तरफ हैसर विकासखंड के ग्राम घोराग में बने अमृत सरोवर को देखकर विशेष सचिव के साथ सीडीओ संत कबीर नगर विकासखंड की बी डी ओ श्वेता वर्मा की सराहना करते हुए कहा की इसी तरह का अमृत सरोवर बनना चाहिए। वही हैसर की बी डी ओ श्वेता वर्मा ने विशेष सचिव से कहा की अभी इसकी सजावट जैसे सोलर लाइट, पेड़ लगवाना, तालाब में रंग बिरंगी मछलियों को डाल कर इसको पर्यटक के तौर पर बनाने की मंशा है क्योंकि सड़क के किनारे पर होने के कारण जो भी यात्री इस रास्ते जाय तो एक बार रुक कर इसका आनंद ले। जांच दल का सहयोग करने में धनंजय सिंह, युवराज सिंह, शिवाजी सिंह, दिनेश सिंह, दिनेश चौहान, बीटीसी हरिराम सिंह, इंद्रसेन सिंह आदि लोग मौजूद रहे। देखे धनघटा से प्रमोद कुमार की रिपोर्ट 151166289
20230715132537674580142.mp4
20230715132610200517560.mp4
20230715132631273435338.mp4
20230715132707927486305.mp4
20230715132729193373337.mp4
