कोलकाता रामनवमी हिंसा मामले में EC ने जिला प्रशासन से मांगी रिपोर्ट, सीएम ममता ने बताया पूर्व नियोजित घटना ऊना हिमाचल प्रदेश में बसपा किसे देगी टिकट, आज लोस और विस की टिकटों पर मंथन करेगी पार्टी भोपाल बालाघाट के अति नक्‍सल प्रभावित केंद्र पर 100 प्रत‍िशत मतदान, 6 सीटों पर वोटिंग जारी देहरादून सात फेरों के बाद निभाई लोकतंत्र के महापर्व में भागीदारी, विदाई से पहले मतदान केंद्र पहुंचे दूल्‍हा-दुल्‍हन हरियाणा पति नायब के गुरु के लिए वोट मांगेंगी सुमन सैनी, करनाल की चुनावी रैली में होंगी शामिल फतेहगढ़ चुनावी बिगुल फूंकने सरहिंद पहुंचेंगे सीएम भगवंत मान, रैली के बाद प्रचार के सरगर्म होने की उम्मीद पटना पटना के दो विधानसभा क्षेत्र के लोग मुंगेर में डालेंगे वोट, बाहुबली की पत्नी और ललन सिंह हैं मैदान में बिहार अवध एक्सप्रेस से बाहर भेजे जा रहे 58 बच्चे रेस्क्यू, गुजरात में सूरत के मदरसे से जुड़ा कनेक्शन
EPaper SignIn
कोलकाता - रामनवमी हिंसा मामले में EC ने जिला प्रशासन से मांगी रिपोर्ट, सीएम ममता ने बताया पूर्व नियोजित घटना     ऊना - हिमाचल प्रदेश में बसपा किसे देगी टिकट, आज लोस और विस की टिकटों पर मंथन करेगी पार्टी     भोपाल - बालाघाट के अति नक्‍सल प्रभावित केंद्र पर 100 प्रत‍िशत मतदान, 6 सीटों पर वोटिंग जारी     देहरादून - सात फेरों के बाद निभाई लोकतंत्र के महापर्व में भागीदारी, विदाई से पहले मतदान केंद्र पहुंचे दूल्‍हा-दुल्‍हन     हरियाणा - पति नायब के गुरु के लिए वोट मांगेंगी सुमन सैनी, करनाल की चुनावी रैली में होंगी शामिल     फतेहगढ़ - चुनावी बिगुल फूंकने सरहिंद पहुंचेंगे सीएम भगवंत मान, रैली के बाद प्रचार के सरगर्म होने की उम्मीद     पटना - पटना के दो विधानसभा क्षेत्र के लोग मुंगेर में डालेंगे वोट, बाहुबली की पत्नी और ललन सिंह हैं मैदान में     बिहार - अवध एक्सप्रेस से बाहर भेजे जा रहे 58 बच्चे रेस्क्यू, गुजरात में सूरत के मदरसे से जुड़ा कनेक्शन    

शिवाजी महाराज का समूचा व्यक्तित्व सम्पूर्ण हिन्दू समाज के लिए आज भी मूर्तिमंत आदर्श है- -सुभाष जी
  • 151110069 - SANJAY SINGH 0



कासगंज l राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ कासगंज के तत्व आधार में हिंदू साम्राज्य दिवस का प्रतिक्षिक कार्यक्रम कासगंज नगर में बिलराम गेट स्थित सरस्वती शिशु मंदिर मैं संपन्न हुआ इस कार्यक्रम में कार्य मुख्य वक्ता के रूप में सुभाष जी प्रांत बौद्धिक शिक्षण प्रमुख रहे जिन्होंने कहा हिन्दू हृदय सम्राट छत्रपति शिवाजी महाराज के उस देश काल खंड के प्रासंगिक विचार एवं आचरण का अनुसरण किए बिना हिन्दू राष्ट्र की परिकल्पना कर पाना असंभव सा प्रतीत होता है। शिवाजी महाराज का समूचा व्यक्तित्व सम्पूर्ण हिन्दू समाज के लिए आज भी मूर्तिमंत आदर्श है।


राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने राष्ट्र निर्माण के अपने अनवरत, अथक प्रयास के 95 वर्ष सफलतापूर्वक पूर्ण करके 96 वें वर्ष में प्रवेश कर लिया है। ऐसे में यह आवश्यक हो जाता है कि कर्मयोगियों एवं भारत माता के सच्चे सपूतों से विरासत में मिले उन विचारों का हस्तांतरण नवीन पीढ़ी के स्वयंसेवकों में हो, जिनको केंद्र में रख कर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की आधारशीला रखी गई थी। यदि ये प्रासंगिक विचार एवं आचरण एक पीढ़ी से दूसरी पीढ़ी को हस्तांतरित नहीं होंगे तो ये विलुप्तप्राय हो जाएंगे।

ऐसे में हिन्दू हृदय सम्राट छत्रपति शिवाजी महाराज के उस देश काल खंड के प्रासंगिक विचार एवं आचरण का अनुसरण किए बिना हिन्दू राष्ट्र की परिकल्पना कर पाना असंभव सा प्रतीत होता है। शिवाजी महाराज का समूचा व्यक्तित्व सम्पूर्ण हिन्दू समाज के लिए आज भी मूर्तिमंत आदर्श है। आज ही के दिन 347 वर्ष पूर्व जेष्ठ शुक्ल त्रयोदशी के दिन सन 1674 को छत्रपति शिवाजी का राज्याभिषेक हुआ था। यह दिन सम्पूर्ण हिन्दू समाज के लिए गौरव दिवस था, इस लिए राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ आज के गौरवशाली दिवस को हिन्दू साम्राज्य पर्व के रूप में आयोजित करता हैं। इस बार भी आयोजित होगा। सभी शाखाएं लगेंगी।

यहां उनके राज्याभिषेक से जुड़ी एक रोचक जानकारी मिलती है, शिवाजी भोसले समुदाय से आते थे, जिन्हें ब्राह्मण क्षत्रिय नहीं मानते थेI ऐसी परिस्थिति में उत्तर भारत में काशी के ब्राह्मण गंगा भट्ट से उनके क्षत्रिय कुल का होने की पुष्टि कराई गई। इसके पश्चात उनका भव्य राज्याभिषेक हुआ I इस प्रकार हिन्दू साम्राज्य की नीव स्थापित करने में काशी की महती भूमिका रही I यद्यपि हम छत्रपति शिवाजी महाराज के कालखंड पर दृष्टिपात करें तो पाएंगे कि आज की समस्यागत परिस्थिति और उस देश,काल की परिस्थिथिति में तुलनात्मक रूप से अधिक विभेद नहीं था। आत्मविस्मृत समाज, विघटित समाज, सांस्कृतिक विभेद चहुँओर दिखाई दे रहा था। शिवाजी महाराज के राज्याभिषेक के समय तक इस राष्ट्र की सामाजिक , धार्मिक एवं सांस्कृतिक विरासत का संरक्षण कर हिन्दू राष्ट्र की बहुआयामी उन्नति करने के जो प्रयास चले थे, वे बार- बार विफल हो रहे थे। इनके संरक्षण के लिए अनेकों राज्यों के शासकों का संघर्ष जारी था।व्यक्ति के रूप में सगुण आदर्श के नाते छत्रपति शिवाजी महाराज के जीवन का प्रत्येक अंश हमारे लिये दिग्दर्शक है। उस चरित्र की, उस नीति की, उस कुशलता की, उस उद्देश्य के पवित्रता की आज आवश्यकता है।विभाग संचालक श्रीमान उमा शंकर जी ने कहा संघ ने इस ज्येष्ठ शुक्ल त्रयोदशी को, शिवाजी महाराज के राज्याभिषेक के दिन को हिंदू साम्राज्य दिवस के रूप में आयोजित करने का निश्चय किया था।*जिला प्रचार प्रमुख सुनील* ने बताया कि वर्तमान परिप्रेक्ष्य में स्वयंसेवक शिवाजी महाराज के कृतत्व, उनके गुण, उनके चरित्र के द्वारा मिलनेवाले दिग्दर्शन को आत्मसात कर, समाज जीवन के लिये अनुकरणीय बनें, यही राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का ध्येय है।

 


Subscriber

173822

No. of Visitors

FastMail

कोलकाता - रामनवमी हिंसा मामले में EC ने जिला प्रशासन से मांगी रिपोर्ट, सीएम ममता ने बताया पूर्व नियोजित घटना     ऊना - हिमाचल प्रदेश में बसपा किसे देगी टिकट, आज लोस और विस की टिकटों पर मंथन करेगी पार्टी     भोपाल - बालाघाट के अति नक्‍सल प्रभावित केंद्र पर 100 प्रत‍िशत मतदान, 6 सीटों पर वोटिंग जारी     देहरादून - सात फेरों के बाद निभाई लोकतंत्र के महापर्व में भागीदारी, विदाई से पहले मतदान केंद्र पहुंचे दूल्‍हा-दुल्‍हन     हरियाणा - पति नायब के गुरु के लिए वोट मांगेंगी सुमन सैनी, करनाल की चुनावी रैली में होंगी शामिल     फतेहगढ़ - चुनावी बिगुल फूंकने सरहिंद पहुंचेंगे सीएम भगवंत मान, रैली के बाद प्रचार के सरगर्म होने की उम्मीद     पटना - पटना के दो विधानसभा क्षेत्र के लोग मुंगेर में डालेंगे वोट, बाहुबली की पत्नी और ललन सिंह हैं मैदान में     बिहार - अवध एक्सप्रेस से बाहर भेजे जा रहे 58 बच्चे रेस्क्यू, गुजरात में सूरत के मदरसे से जुड़ा कनेक्शन