EPaper SignIn
तिरुवनंतपुरम - अगर कांग्रेस कुछ नहीं तो पीएम मोदी डरते क्यों हैं.... दूसरे चरण के चुनाव से पहले खरगे ने बीजेपी के खिलाफ खोला मोर्चा     नई दिल्ली - Umang APP से चंद मिनटों में निकाल पाएंगे PF का पैसा     नई दिल्ली - आज घोषित होंगे एमपी बोर्ड हाई स्कूल और हायर सेकेंड्री के नतीजे, MPBSE अध्यक्ष करेंगे घोषणा     नई दिल्‍ली - हम अपनी कमजोरी नहीं, इस कारण हारे, Ruturaj Gaikwad ने शिकस्‍त के लिए ठहराया दोषी     आगरा - ब्रज में लापता ‘जातियों का गुरूर’ कहीं विकास के सुबूत से आस तो कहीं चेहरा पैरोकार     नई दिल्ली - RBI ने महाराष्‍ट्र के इस बैंक पर लगा दीं कई पाबंदियां, खातों से एक रुपया भी नहीं निकाल सकेंगे ग्राहक    

चेन्नई के चैंपियन बनने के बाद उत्कर्षा ने छुए थे धोनी के पैर
  • 151000003 - VAISHNAVI DWIVEDI 0

आईपीएल 2023 खत्म हो चुका है और टीम इंडिया के खिलाड़ी विश्व टेस्ट चैंपियनशिप की तैयारी में जुट गए हैं। भारत को सात जून से ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ इंग्लैंड में विश्व टेस्ट चैंपियनशिप 2021-23 का फाइनल मैच खेलना है। हालांकि, फैंस अभी भी आईपीएल 2023 चेन्नई की जीत के जश्न में डूबे हुए हैं। चेन्नई की जीत के बाद खिलाड़ियों के भावुक होने और परिवार के साथ जश्न मनाने के कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। ऐसा ही एक वीडियो ऋतुराज गायकवाड़ की मंगेतर उत्कर्षा पवार का है। वायरल वीडियो में चेन्नई की जीत के बाद सभी खिलाड़ी अपने परिवार के साथ जश्न मनाते देखे जा सकते हैं। इसी बीच उत्कर्षा धोनी के पास आती हैं, उन्हें गले लगाती हैं और पैर छूती हैं। उनके संस्कार फैंस का दिल जीत रहे हैं। इससे पहले रवींद्र जडेजा की पत्नी रिवाबा का एक वीडिया सामने आया था, जिसमें वह अपने पति के पैर छूती हैं। 24 साल की उत्कर्षा पवार खुद एक क्रिकेटर हैं। वह महाराष्ट्र के लिए खेल चुकी हैं। उत्कर्षा दाएं हाथ की बल्लेबाज और गेंदबाज हैं। उन्होंने अपना आखिरी मैच नवंबर 2021 में सीनियर विमेंस वनडे ट्रॉफी में पंजाब के खिलाफ खेला था। वह फिलहाल पुणे के इंस्टिट्यूट ऑफ न्यूट्रीशन एंड फिटनेस साइंसेस में पढ़ाई कर रही हैं। ऋतुराज गायकवाड़ ने आईपीएल 2023 का खिताब जीतने के बाद धोनी और उत्कर्षा के साथ एक फोटो शेयर की थी। इसके साथ ही उन्होंने लिखा थी कि वह अपने जीवन के दो सबसे खास लोगों के साथ हैं। यह फोटो सामने आने के बाद ही तय हो गया था कि ऋतुराज उत्कर्षा के साथ शादी करने जा रहे हैं।

Subscriber

173828

No. of Visitors

FastMail