भारतीय तटरक्षक दल में स्थायी कमीशन प्राप्त कर जिला हमीरपुर के अंबोटा (गंघोट) निवासी सुमित चंदेल ने असिस्टेंट कमांडेंट का पद प्राप्त किया है। सुमित को बचपन से भारतीय रक्षा बलों में जाकर देशसेवा करने का शौक था। सुमित के कठिन परिश्रम से यह सपना पूरा हुआ। सुमित ने अपनी स्कूली शिक्षा केंद्रीय विद्यालय से ग्रहण की है। बीटेक की पढ़ाई केरल के एक संस्थान से की है। सुमित के पिता कुलदीप चंदेल भारतीय सेना से सेवानिवृत्त हो चुके हैं। माता आशा गृहिणी हैं। सुमित का भाई अमित चंदेल बैंकिंग सेवा के लिए प्रयासरत है। उल्लेखनीय है कि सुमित के मामा अवतार कपूर ने भारतीय सेना में सेवाएं देने के बाद रिटायर होने के बाद हिमाचल प्रदेश शिक्षा विभाग में अंग्रेजी प्रवक्ता के रूप में सेवाएं दी हैं। सुमित की इस उपलब्धि से गांव अंबोटा और ननिहाल के गांव मंदलियां (निहारी) जिला कांगड़ा में भी खुशी का माहौल है। सुमित ने सफलता का श्रेय दादी, माता-पिता और अध्यापकों को दिया है।
