मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी 12 जून को प्रतापगढ़ में रहे। औद्योगिक क्षेत्र सुखपालनगर के निकट स्थित बनवारीकाछ में आयोजित भव्य समारोह में योगी और गडकरी ने बेल्हा को पांच हजार करोड़ की परियोजनाओं की सौगात दी। जनसभा में बोलते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि भाजपा कार्यकाल में बेल्हा को विकास की मिली नई ऊंचाइयां मिली हैं।उन्होंने कहा कि किसी ने सोचा भी नहीं था कि प्रतापगढ़ में मेडिकल कॉलेज की स्थापना होगी। प्रतापगढ़ की आंवले ने देश दुनिया में नया नाम कमाया है। आंवले के उत्पाद विदेशों तक पहुंच रहे हैं। केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने 2150 करोड़ रुपए की लागत से निर्मित परियोजनाओं की आधारशिला रखते हुए कहा कि पूरे देश में सड़कों का जाल बिछाया जा रहा है। विकास की नई इबारत देश लिख रहा है। पूरी दुनिया की नजरें भारत की ओर टिकी हुई हैं।
