यूपी हापुड़। विश्व संवाद केंद्र के तत्वाधान में जनपद हापुड़ के नगर क्षेत्र के मिनी लैंड पब्लिक स्कूल में नारद जयंती मनाई गई। जिसे पत्रकार मिलन समारोह भी कहा गया था। क्योंकि इस कार्यक्रम में जनपद के सभी पत्रकार शामिल हुए थे। आपको बता दें कि कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलित कर किया गया। वहीं पत्रकारों को सम्बोधित करते हुए मुख्य वक्ता राष्ट्रदेव पत्रिका के मुख्य संपादक व मेरठ प्रान्त के प्रचार प्रमुख सुरेंद्र सिंह ने कहा कि नारद जी सृष्टि के प्रथम संवाददाता थे। वे लोक हित, समाज हित और जनहित के लिए संवाद करते थे। साथ ही उन्होंने वर्तमान सरकार की तरफ इशारा करते हुए कहा कि राजा को कैसा होना चाहिए यह पहली सरकारों को सबक लेना चाहिए। साथ ही उन्होंने इस बात को साझा करते हुए धर्मराज और यमराज की छवि सरकार में देखने को कहा। अपने संवाद के दौरान उन्होंने कहा कि अपराधियों की नजर में राजा यमराज के समान दिखाई देना चाहिए और जो लोग सीधे हैं, सरल हैं, और आम जनमानस की तरह जीवन व्यतीत करते हैं।
तो उनकी नजर में राजा की छवि धर्मराज की तरह ही होनी चाहिए। ऐसा एक राजा होना बेहद जरूरी है जिसकी तुलना उन्होंने वर्तमान में उत्तर प्रदेश सरकार के मुखिया योगी आदित्यनाथ से की है। साथ ही उन्होंने कहा कि आज के पत्रकारों को महर्षि नारद से प्रेरणा लेनी चाहिए। जिस तरह से नारद जी निर्भय और निडर होकर के संवाद करते थे। उसी तरह से पत्रकारों को भी अपनी कलम का इस्तेमाल निर्भीकता से करना चाहिए। उनके बाद कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित हुईं जनपद हापुड़ की जिला सूचना अधिकारी रंजना शर्मा ने भी अपने विचार रखे। तत्पश्चात कार्यक्रम में आए सभी पत्रकार बंधुओं का पटका पहनाकर स्वागत किया गया। जिसमें फास्ट न्यूज़ इंडिया के स्टेट इंचार्ज वीकली यूपी वेस्ट रविन्द्र सिंह तोमर और डिस्ट्रिक्ट इंचार्ज डेली हारून चौधरी को भी सम्मानित किया गया। वहीं कार्यक्रम का संचालन सह जिला प्रचार प्रमुख उत्तम सिंह ने किया।कार्यक्रम में सैकड़ों पत्रकार व सामाजिक कार्यकर्ता उपस्थित हुए। इस अवसर पत्रकार बन्धुओं को पटका पहनाकर सम्मानित भी किया गया। इस अवसर पर मुख्य रूप से अमित कौशल, विजय त्यागी, देवव्रत चौहान, अंकित, रोहित, ध्रुव,सुभम आदि उपस्थित रहे। रविंद्र सिंह स्टेट इचार्ज वीकली यू पी वेस्ट 151044433
