EPaper Join LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

लवायन के गंगा चौरसिया मुम्बई में हुए लापता।
  • 151115231 - DILEEP KUMAR YADAV 0 0
    16 May 2023 17:45 PM



 यूपी जौनपुर। रविवार की सुबह मुम्बई में दवा लेने निकला व्यक्ति रहस्यमय परिस्थितियों में गायब हो गया काफी खोजबीन के बाद स्वजन पता नहीं लगा पाये।

लवायन गाँव निवासी गंगा चौरसिया 48 मुम्बई के कल्याण में रहकर वर्षों से पान की दुकान चलाते थे बीते कुछ दिनों से अस्वस्थ चल रहे थे रविवार की सुबह वे दवा लेने के लिए घर से निकले तो मीरा रोड़ में रहने वाले अपने रिश्तेदारों को फोन कर सतब्दी अस्पताल आने की बात कही
जिसके बाद रिश्तेदारों ने सुबह 6:20 पर फोन कर बात की साथ ही आटो चालक से कोण गाँव तोलनाका से मीरा रोड़ आने की बात कही।
समय से न पहुचने पर रिश्तेदारों ने फोन किया तो नंबर बंद आने लगा जिसके बाद कयी बार प्रयास किया गया पर मोबाइल बंद ही बता रहा था काफी खोज बीन के बाद थके हारे स्वजनों ने कोण गाँव पुलिस स्टेशन में तहरीर दी। गंगा चौरसिया के घर में पत्नी मनभावती देवी दो बेटी बबिता कविता के अलावा दो बेटे शिवम् आयुष है घर में कमाने वाले गंगा अकेले थे पुरे परिवार की जिम्मेदारी उन्ही के कंधों पर थी। गंगा को गायब हुए तीन बीत जाने पर स्वजन व गाँव के लोग काफी चिंतित है ।              रिपोर्ट दिलीप कुमार यादव खुटहन 



Subscriber

188671

No. of Visitors

FastMail

वाराणसी - दिल्ली में खराब मौसम का असर, सुरक्षा कारणों से दो उड़ानें वाराणसी डायवर्ट     वाराणसी - पांच हजार करोड़ से काशी बनेगा सिटी इकोनॉमिक रीजन, कैंट से बाबतपुर तक होगा रोपवे का विस्तार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ धाम से मुखनिर्मालिका गौरी और मां विशालाक्षी शक्तिपीठ को भेजा गया उपहार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ मंदिर की पहली गंगा आरती छह बजे होगी शुरू, 45 मिनट चलेगी; ललिता घाट पर निहारेंगे लोग     चंदौली - गुब्बारे में हवा भरने वाले गैस सिलिंडर में हुआ ब्लास्ट, दो घायल     चंदौली - निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज का स्लैब गिरा, गुणवत्ता पर उठे सवाल, सपा सांसद का धरना