भारत में चाय का सेवन सदियों से किया जा रहा है। हर प्रदेश में इसका उपयोग अलग-अलग तरह से किया जाता है। आयुर्वेद में भी कई तरह की चाय के बारे में बताया गया है। चाय से पाचन क्रिया को सही करने के साथ ही पेट की कई समस्याओं को दूर करने के उपाय भी आयुर्वेद में मिलते हैं। आज इस लेख में हम आपको पेट की समस्याओं को दूर करने वाली चाय के बारे में बताने जा रहे हैं। ये आयुर्वेदिक चाय घर पर ही आसानी से तैयार कर सकते हैं और इसे बनाने के लिए आपको घर में रखे कुछ मसालों की आवश्यकता होती है।
हर्बल टी बनाने की रेसिपी
सामग्री की लिस्ट
पानी - 2 गिलास
साबुत धनिया- 1 बड़ा चम्मच
धनिया - 1 चम्मच
सौंफ - करीब आधा चम्मच
पेट की समस्याओं को दूर करने के लिए आयुर्वेदिक चाय बनाने की विधि
सबसे पहले आप एक पैन में करीब 2 गिलास पानी को उबाल लें।
- चाय बनाते समय गैस की आंच मध्यम रखें।
- इसके बाद इसमें साबुत धनिया डालें।
- ऊपर से पानी में जीरा और सौंफ को डालें।
- अब इस चाय को करीब 10 से 15 मिनट उबालें।
- जब पानी करीब आधा रह जाए तो गैस को बंद करें।
- इसे छानकर एक कप में रखें। आपकी स्पेशल आर्युवेदिक चाय तैयार हैं।
-
पेट की समस्याओं को दूर करने वाली आयुर्वेदिक चाय के फायदे
-
जीरा, धनिया और सौंफ की चाय पीने से पाचन क्रिया बेहतर होती है। इन तीनों मसालों को वातहर और पाचन उत्तेजक के रूप में जाना जाता है। आयुर्वेदिक चिकित्सा में, इस तीनों मसालों का उपयोग आपकी पाचन अग्नि संबंधी विकारों को दूर करने के लिए किया जाता है। जब पाचन अग्नि स्वस्थ होती है, तो शरीर भोजन से पोषक तत्वों को बेहतर तरीके से अवशोषित और उपयोग करने में सक्षम होता है। आगे जानते हैं इस चाय से होने वाले कुछ फायदे।
- सूजन से राहत दिलाने में मददगार
- पेट फूलना कम करें,
- पेट दर्द कम करें,
- भूख को बढ़ाने में सहायक,
- मतली और उल्टी को कम करें,
- मासिक धर्म की ऐंठन शांत करें,
- ब्लड शुगर को संतुलित करने में मदद करें, आदि।
इस चाय के सेवन से आप पाचन क्रिया सही होती है, जिससे आपकी कब्ज आदि की समस्या भी दूर होती है। इस चाय को सुबह खाली पेट पीने से आपको अधिक फायदे मिलते हैं।