कासगंज l जिलाधिकारी हर्षिता माथुर ने कलेक्ट्रेट सभागार में स्वच्छता के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाली चयनित महिलाओं को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।स्वच्छता में महिलाओं की भागीदारी और नेतृत्व को मजबूत करने और आगे बढ़ाने के लिये जिला स्तर पर नवदेवी सम्मान समारोह मनाये जाने तथा नवरात्रि मंे मां दुर्गा के 9 स्वरूपों की पूजा अर्चना की शक्तियों की पहचान करते हुये स्वच्छता के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं को सम्मानित किये जाने के शासन द्वारा निर्देश दिये गये। महिलाओं द्वारा नेतृत्व वाली स्वच्छता में परिवर्तन का उत्सव मनाने और प्रेरित करने के लिये स्वच्छोत्सव 2023 अभियान चलाया जा रहा है।
कार्यक्रम में स्वयं सहायता समूह की संगीता, ऊषा, अनीता, अपशिष्ट प्रबंधन से गीता देवी, विनीता, लता, वेस्ट टू वेल्थ से सीमा, सर्वेश, गीता, सफाई मित्र शारदा देवी, कुसुमा देवी, नीतू, नवाचार से नेहा, मधू, शिवांगी, मास्टर ट्रेनर संगीता, विमला, सरोज सहित विभिन्न 09 वर्गों से 3-3 महिलाओं को जिलाधिकारी द्वारा सम्मानित किया गया।इस अवसर पर अपरजिलाधिकारी वैभव शर्मा एवं नगरीय निकायों के अधिशाषी अधिकारी व कर्मचारी आदि उपस्थित रहे।
