EPaper SignIn

सीएम ममता से मिलने 24 मार्च को कुमारस्वामी कोलकाता आ रहे हैं
  • 151118048 - SWATI SHASHIKANT DUBEY 0



कोलकाता।आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर मुख्यमंत्री व तृणमूल कांग्रेस सुप्रीमो ममता बनर्जी एक बार फिर गैर कांग्रेस व गैर भाजपा दलों को एकजुट करने की कोशिश कर रही हैं। समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव के बाद भाजपा विरोधी क्षेत्रीय दल का एक और नेता ममता बनर्जी से मिलने के लिए कोलकाता पहुंच रहे हैं। कर्नाटक जनता दल (सेक्युलर) के नेता एचडी कुमारस्वामी अगले शुक्रवार यानी 24 को तृणमूल सुप्रीमो के आवास पर उनसे मिलने आ रहे हैं।

2024 के लोकसभा चुनाव को लेकर चर्चा

कर्नाटक विधानसभा चुनाव से पहले कुमारस्वामी की ममता से मुलाकात को जानकार अपने-अपने नजरिए से देख रहे हैं। इस बैठक में 2024 के लोकसभा चुनाव को लेकर चर्चा होना होना है। यह खबर उसी दिन सामने आई है जब ममता ओडिशा के सीएम व बीजू जनता दल के प्रमुख नवीन पटनायक से मिलने के लिए भुवनेश्वर रवाना हुई हैं।

कर्नाटक का अप्रैल में होना है चुनाव

अखिलेश यादव की बंगाल के मुख्यमंत्री से मुलाकात के बाद एक बार फिर गैर कांग्रेसी क्षेत्रीय दलों का मोर्चा बनाने की कोशिश ममता ने शुरू की है। माना जा रहा है कि इसी सिलसिले में कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री ममता से मिलने आ रहे हैं। इस साल अप्रैल में कर्नाटक चुनाव होने हैं। कर्नाटक में भाजपा को सत्ता से बेदखल करने के लिए कांग्रेस और जेडी(एस) बेताब हैं।2018 के चुनाव में भी भाजपा सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी थी, लेकिन जदयू (एस) ने कांग्रेस के समर्थन से सरकार बनाई थी। फिर नाटकीय राजनीतिक मोड़ आया और गठबंधन सरकार अल्पमत में आ गई और भाजपा सत्ता में आ आ गई। इसके बाद से कांग्रेस और जद (एस) के बीच दूरियां लगातार बढ़ती गईं। आगामी चुनाव में दोनों पार्टियां अलग-अलग लड़ने जा रही है।


Subscriber

173790

No. of Visitors

FastMail

नई दिल्ली - केजरीवाल टिप्पणी मामले में विदेश मंत्रालय ने अमेरिकी राजनयिक को किया तलब     नई दिल्ली - जेल से नहीं चलेगी दिल्ली सरकार, एलजी वीके सक्सेना ने कह दी बड़ी बात